इंटरनेशनल डांस डे का सफ़ल आयोजन, मिले बेस्ट एसजेपीएस डांसर

इंटरनेशनल डांस डे का सफ़ल आयोजन, मिले बेस्ट एसजेपीएस डांसर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 अप्रैल। श्री जैन पब्लिक स्कूल ,बीकानेर ने बेस्ट डांसर की खोज के लिए 3 चरणों में नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी, मैनेजर विश्वजीत गौड़, एकेडमिक हैड मीना जैन, मिडिल विंग इंचार्ज राजश्री जैन तथा निर्णायकगण एवं मुख्य अतिथि जाने-माने कोरियोग्राफर विकास शर्मा व धर्मेश दैया ने दीप प्रज्वलन, नमस्कार महामंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतिभागियों ने क्लासिकल सेमीक्लासिकल,हिप पॉप, फ्यूजन, जाज, रेट्रो, फोक एवं कंटेंपरेरी थीम पर आधारित गानों को आकर्षक वेशभूषा में बड़े ही मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए समाज को कैंसर मुक्त, बालिका शिक्षा, देश प्रेम एवं डॉक्टर्स का सम्मान देने जैसे मुद्दों को उजागर कर जन चेतना का संदेश दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों की नृत्य शैली एवं उत्साह से भरे उनके मोहक अंदाज को देखकर डांस इज शॉर्टकट ऑफ़ हैप्पीनेस एंड एबीसीडी ( एनी बॉडी कैन डांस) जैसे शब्दों से उत्साहवर्धन कर सभी को नृत्य सिखने हेतु प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे कनिष्क अग्रवाल, वर्णिका खत्री, अद्विका व्यास (कनिष्ठ वर्ग) करणवीर जैन, नाइशा बाँठिया एवं निकिता सुथार (वरिष्ठ वर्ग) को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की रुचिकर भागीदारी की सराहना करते हुए शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक एकाग्रता को बनाए रखकर प्रतिस्पर्धा में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं शाला परिवार की ओर से निर्णायकगण को शाला की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संगीत एवं नृत्य शिक्षकगण हनी माथुर, नूतन शर्मा, अनुज नागपाल एवं सह-शैक्षणिक प्रभारी गुंजन शर्मा ने किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *