सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार कैलेंडर का अनावरण

सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार कैलेंडर का अनावरण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

बीकानेर, 12 फरवरी। माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य रथ सप्तमी महोत्सव इस बार 16 फरवरी शुक्रवार को देश भर में मनाई जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दिन भगवान सूर्य नारायण का आविर्भाव हुआ था एवं शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से अपने कुल देवता सूर्य नारायण की जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ भगवान सूर्य रथ यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दिन भगवान सूर्य नारायण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संगठनों द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष राज्य सरकार के आदेश द्वारा सभी स्कूलों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है जो की एक रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

इस क्रम में नरसिंह दास जीवनी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित सूर्य नमस्कार कैलेंडर का अनावरण सोमवार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान सीताराम जाट ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग, सदस्सयगण शिवरतन सेवग,राजेश शर्मा, ऋतुध्वज शर्मा, विकास शर्मा, तरुण भोजक, मनीष भोजक ने निदेशक जाट का सम्मान किया।

सीताराम जाट ने बताया कि पिछले एक माह से सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार की तैयारी चल रही है। सूर्य नमस्कार स्वयं को स्वस्थ रखने का एक अनूठा व्यायाम है। भगवान सूर्य नारायण में आस्था का प्रतीक है जिसे सभी को प्रतिदिन नियमित रूप से करना चाहिए। चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने कहा कि प्रकाशित सूर्य नमस्कार कैलेंडर में संपूर्ण वर्ष की जानकारी के साथ सूर्य नमस्कार विधिवत रूप से करने के लिए चित्र अंकित हैं और भगवान सूर्य नारायण के 12 नाम भी अंकित हैं जिन्हें प्रतिदिन उच्चारण करने से उनकी कृपादृष्टि सदा सर्वदा बनी रहती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *