तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लाइव क्विज़ का सफल समापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लाइव क्विज़ का सफल समापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर उमड़े लाखों दर्शक, सुजानगढ़ की ज्योति लड्ढा बनीं विजेता

सुजानगढ़ (बीकानेर संभाग), 25 सितंबर। भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और लोकप्रिय पारिवारिक मनोरंजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) की 18वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 18-दिवसीय लाइव क्विज़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा 1 से 21 अगस्त तक आयोजित इस देशव्यापी क्विज़ में लाखों प्रशंसकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सुजानगढ़ निवासी ज्योति राजकुमार लड्ढा और उनके परिवार ने बाजी मारते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शो के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप’ पर लाइव आयोजित इस क्विज़ के जरिए देशभर के दर्शकों ने गोकुलधाम सोसाइटी और उसके किरदारों से जुड़े अपने ज्ञान को परखा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर सुजानगढ़ की ज्योति लड्ढा और उनके परिवार का चयन उन 18 से अधिक भाग्यशाली परिवारों में हुआ है, जिन्हें मुंबई स्थित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी के सेट का भ्रमण करने का विशेष अवसर मिलेगा। यहाँ वे शो की शूटिंग को करीब से देखने के साथ-साथ स्टार कलाकारों से मुलाकात कर सकेंगे।

pop ronak

सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए शो के क्रिएटर व प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि अठारह दिनों तक देशभर के परिवारों का इस तरह जुड़ना साबित करता है कि यह शो हर भारतीय घर का अहम हिस्सा बन चुका है। दर्शकों के इस अपार प्यार को देखते हुए ही 18 से अधिक परिवारों को गोकुलधाम सेट पर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि दर्शकों को शो के साथ-साथ गोकुलधाम की दुनिया को स्वयं अनुभव करने का मौका देकर इस 18 साल की उपलब्धि का जश्न मनाना बेहद सुखद है।

उल्लेखनीय है कि क्विज़ के विजेताओं की घोषणा प्रतिदिन सोनी सब टीवी पर की जा रही है, जबकि पूरी सूची जल्द ही टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर उपलब्ध होगी। विजेता परिवारों से आगे की औपचारिकताओं के लिए शो की टीम द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है।