तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर करवाएगा सीए की तैयारी

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर करवाएगा सीए की तैयारी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • सुप्रसिद्ध जे के शाह एंड कंपनी द्वारा दिया जाएगा शिक्षण, 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

गंगाशहर (बोथरा भवन), 2 जुलाई । तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) बीकानेर के तत्वावधान में गंगाशहर के चौरडिया चौक स्थित ‘आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर’ में आगामी 15 जुलाई से सीए फाउंडेशन की नियमित कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. इस विशेष शैक्षणिक परियोजना के आधिकारिक बैनर का विमोचन गुरुवार को पूज्य मुनिश्री अमृत कुमार जी के पावन सान्निध्य में समाज के प्रमुख गणमान्य जनों द्वारा किया गया.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैनर विमोचन कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं टीपीएफ के परामर्शक गणेश बोथरा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, तेरापंथी महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथी सभा के मंत्री जतन संचेती, तेरापंथ न्यास के न्यासी जतनलाल दुगड़, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम बोथरा, युवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र डागा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर के संयोजक राकेश चौरडिया सहित दीपक आंचलिया, ललित गुलगुलिया व दिनेश सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

pop ronak

इस अवसर पर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रतनलाल छलाणी ने घोषणा करते हुए बताया कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी के लिए अब बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. विद्यार्थी अपने घर पर ही रहकर उच्च स्तरीय तैयारी कर सकें, इसके लिए देश की सर्वश्रेष्ठ ‘जे के शाह क्लासेज’ के माध्यम से यहां शिक्षण करवाया जाएगा. गौरतलब है कि जे के शाह क्लासेज को पिछले 42 वर्षों से देशभर के 130 केंद्रों पर 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान करने का एक लंबा और गौरवशाली अनुभव प्राप्त है. इस उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था का सीधा लाभ बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा. बैनर विमोचन के इस गरिमामयी अवसर पर जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे.

sjps