प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने डीपीसी व पदोन्नति को लेकर निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने डीपीसी व पदोन्नति को लेकर निदेशक को सौंपे तीन ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

मंत्रालयिक कर्मचारियों और अधिकारियों को आर्थिक नुकसान से बचाने और समय पर पदोन्नति देने की मांग, निदेशक ने दिया सकारात्मक आश्वासन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 2 जुलाई । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने गुरुवार को शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर उन्हें पदोन्नति एवं डीपीसी से जुड़े तीन महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे. इस दौरान उन्होंने मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न संभागों की लंबित पदोन्नतियों को जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने निदेशक महोदय के साथ हुई उच्च स्तरीय वार्ता में मुख्य रूप से जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायकों (Junior Assistants) से वरिष्ठ सहायकों (Senior Assistants) के पदों पर जल्द पदोन्नति करने का आग्रह किया. इसके साथ ही उन्होंने निदेशक स्तर पर होने वाली वर्ष 2026-27 की संस्थापन अधिकारी (Establishment Officer), प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (Additional Administrative Officer) की डीपीसी (DPC) इसी आगामी जुलाई माह में आयोजित करवाने की मांग रखी. आचार्य ने आरपीएससी (RPSC) से चयनित 86 के कार्मिकों को नियमानुसार लाभ देते हुए पदोन्नति देने तथा कतिपय मामलों में सीनियर कार्मिकों के स्थान पर जूनियरों को पदोन्नति देने से उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा की.

संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने निदेशक से पुरजोर निवेदन किया कि इन ज्ञापनों पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े और उन्हें समय पर न्याय मिल सके. वार्ता के दौरान शिक्षा निदेशक ने सभी प्रकरणों को बेहद गंभीरता से सुना और संघ के ज्ञापनों पर सकारात्मकता के साथ तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का पूर्ण आश्वासन दिया है.

sjps