लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई को मिले चार महत्वपूर्ण सम्मान

लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई को मिले चार महत्वपूर्ण सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

लाडनूं/बीकानेर, 29 सितम्बर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ के अवसर पर जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनूं में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) दक्षिण मुंबई को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए चार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिषद् को ‘FIT YUVA – HIT YUVA – Yoga Se Hoga 2.0 (2026–27)’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ‘नेत्रदान पखवाड़ा 2026–27’ के दौरान किए गए उत्कृष्ट व श्रमसाध्य कार्यों तथा सत्र 2026–27 में ‘चोखा सत्कार’ के अंतर्गत दिए गए विशेष योगदान के लिए भी सम्मान प्रदान किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विशेष रूप से, सत्र 2025–26 में विशाल श्रेणी (126 से 250 सदस्य) की परिषदों में संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तेयुप दक्षिण मुंबई ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया।

इन चारों उपलब्धियों पर परिषद् के सदस्यों में हर्ष एवं गौरव का माहौल है। परिषद् के पदाधिकारियों ने इन सम्मानों को पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का सुखद परिणाम बताया। इस अवसर पर तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुनोत, कोषाध्यक्ष रौनक धाकड़, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत व दर्शन डागलिया तथा संगठन मंत्री दीपक कच्छारा उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026