बीकानेर में ‘₹1 प्रतिदिन सेवा योजना’ का 25वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न

बीकानेर में ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना' का 25वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • दिव्यांग और बौद्धिक अक्षम बच्चों को कराया गया अल्पाहार

बीकानेर, 27 सितम्बर । मानवीय संवेदना और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत ‘₹1 प्रतिदिन सेवा योजना’ के तहत रविवार को 25वें सप्ताह का सेवा कार्य अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांगजन) तथा बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए सुबह के अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह सेवा अभियान प्रातः 8:45 बजे से नागणेची जी मंदिर के पास, पवनपुरी स्थित सेवा आश्रम में आयोजित किया गया। सेवा साथी पुखराज लालानी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, राजस्थान द्वारा संचालित इस आश्रम में दिव्यांग तथा बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों के कल्याण और देखभाल के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान सेवा साथी सूर्य प्रताप इन्केश्वर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आश्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपचारात्मक व कौशल विकास गतिविधियों के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था है। यहाँ खेलकूद, संगीत और अन्य आयोजनों के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाकर उन्हें सुरक्षित और आत्मीय पारिवारिक माहौल प्रदान किया जाता है।

योजना के 25 सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे होने पर सेवा साथी गौतम पुगलिया ने सभी सहयोगियों, सहभागियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विनोद पारख ने संदेश देते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन मात्र ₹1 या सामर्थ्य अनुसार योगदान दे, तो वंचित वर्गों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह कार्यक्रम वास्ते नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित किया गया।