राजस्थानी सृजन सम्मान के लिए मरूभूमि शोध संस्थान ने 30 नवंबर तक मांगी प्रविष्टियां

राजस्थानी सृजन सम्मान के लिए मरूभूमि शोध संस्थान ने 30 नवंबर तक मांगी प्रविष्टियां
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), 03 अक्टूबर । मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ ने राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के विकास और संवर्द्धन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले साहित्यिक पुरस्कारों एवं सम्मानों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। संस्थान द्वारा इस वर्ष प्रकाशित कृतियों के साथ-साथ अप्रकाशित पांडुलिपियों को भी सम्मानित व प्रकाशित करने का विशेष निर्णय लिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चार प्रमुख श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
संस्थान के सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि राजस्थानी भाषा के प्रचार-प्रसार, महिला एवं बाल साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए निम्नलिखित श्रेणियों में प्रविष्टियां मांगी गई हैं:

pop ronak

महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार: स्व. भंवरलाल-सम्पत देवी हीरावत (रतननगर) के सौजन्य से राजस्थानी साहित्य की समग्र सेवा हेतु ₹21,000 की राशि प्रदान की जाएगी।

पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी सृजन पुरस्कार: विगत सात वर्षों में प्रकाशित उल्लेखनीय कृति के लिए ₹11,000 की राशि दी जाएगी।

श्री सूर्य प्रकाश बिस्सा स्मृति राजस्थानी महिला लेखन सम्मान: सूर्य प्रकाशन, बीकानेर के सौजन्य से (अप्रकाशित पांडुलिपि)।

कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान: कलासन प्रकाशन, बीकानेर के सौजन्य से (अप्रकाशित पांडुलिपि)।

अप्रकाशित पांडुलिपियों का संस्थान कराएगा निःशुल्क प्रकाशन

सम्मान समिति के संयोजक रवि पुरोहित एवं संस्थान के निदेशक प्रो. बी. एल. भादानी ने बताया कि महिला लेखन सम्मान (96 से 128 पृष्ठ) एवं बाल साहित्य सम्मान (64 से 72 पृष्ठ) के लिए केवल मौलिक व अप्रकाशित पांडुलिपियां ही स्वीकार की जाएंगी।

चयनित पांडुलिपि का संस्थान द्वारा निःशुल्क पुस्तक रूप में प्रकाशन करवाया जाएगा तथा 21 फरवरी 2027 को ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ पर आयोजित भव्य समारोह में कृति का लोकार्पण कर रचनाकार को 41 प्रतियां भेंट की जाएंगी।

30 नवंबर तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां

इच्छुक रचनाकार अपनी टंकित पांडुलिपि/कृति की एक प्रति तथा ई-मेल द्वारा सॉफ्ट कॉपी 30 नवंबर 2026 तक ‘सचिव, मरूभूमि शोध संस्थान, संस्कृति भवन, एन.एच.-11, जयपुर रोड, श्रीडूंगरगढ़ (राजस्थान)-331803’ के पते पर भेज सकते हैं।