मजबूत शैक्षणिक ढांचे से ही देश का भविष्य होगा मजबूत- डॉ कल्ला

शिक्षा मंत्री ने उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान और वाल्मीकि बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों का उद्घाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

शिक्षा मंत्री ने उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान और वाल्मीकि बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों का उद्घाटन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 6 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान तथा वाल्मीकि बस्ती स्थित राजकीय विद्यालय में15 लाख की लागत से कक्षा कक्ष निर्माण व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, प्राचार्य ममता शर्मा, ओमप्रकाश लौहिया, कामराज गोयल, नन्दलाल जावा, गोपाल गहलोत, मंगलचन्द सर्वटे, जाकीर हुस्सैन, मोतीलाल तेजी, मुनिराम कुकणा, आनन्द चौहान, विनोद चांवरिया, बनवारीलाल शर्मा, शाहिद विद्यालय का स्टाफ एवं मौहल्लेवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाना किसी भी समाज के भविष्य को मजबूत बनाना है। राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए नए स्कूल, कॉलेज खोलने के साथ-साथ इनके इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है।
उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई राहत शिविरों ने आमजन को राहत दी है। सरकार की पहल पर आम उपभोक्ताओं को 100 यूनिट निशुल्क बिजली, सामाजिक सुरक्षा के तहत कमजोर वर्गों को पेंशन दी गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 25 लाख तक फ्री इलाज एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *