भारतीय संस्कृति का आधार है गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षक ही राष्ट्र का असली निर्माता- रचना गुप्ता

भारतीय संस्कृति का आधार है गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षक ही राष्ट्र का असली निर्माता-रचना गुप्ता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • एबीआरएसएम बीकानेर खण्ड द्वारा राजकीय विद्यालय हाउसिंग बोर्ड सभागार में ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन

बीकानेर, 7 अगस्त। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) राजस्थान विद्यालय शिक्षा खण्ड बीकानेर के तत्वावधान में राजकीय विद्यालय हाउसिंग बोर्ड बीकानेर के सभागार में ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में शिक्षाविदों और संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए संयुक्त मंत्री मोहम्मद रमजान ने बीकानेर खण्ड की संगठनात्मक गतिविधियों, नवाचारों एवं शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। तत्पश्चात खण्ड अध्यक्ष महेश छीपा ने मुख्य वक्ता प्राचार्य एवं शिक्षाविद श्रीमती रचना गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर और उपरना पहनाकर अभिनंदन किया।

pop ronak

मुख्य वक्ता श्रीमती रचना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा विश्व में अद्वितीय रही है। गुरु केवल किताबी ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि शिष्य के चरित्र, नैतिकता और समग्र व्यक्तित्व का शिल्पी है। उन्होंने आधुनिक दौर की चुनौतियों के बीच शिक्षकों से प्राचीन गौरवमयी मूल्यों को जीवित रखते हुए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सचिव रवि आचार्य ने कहा कि एबीआरएसएम ‘राष्ट्रहित, छात्रहित और शिक्षकहित’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षकों के गौरवमयी स्थान को पुनः सुदृढ़ करने के संकल्प पर बल देते हुए कहा कि एक सशक्त शिक्षक ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

मंडल संयुक्त मंत्री विनोद पुनिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच युवा पीढ़ी में अपनी महान संस्कृति के प्रति गौरव और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करने के लिए ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष महेश छीपा ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद रमजान, सविता राव, सुरेश खेशवानी, राजेंद्र व्यास, राज शेखर, तेजस्वनी आचार्य, लक्ष्मी शर्मा, रमेश व्यास, अशोक कुमार, सुरेश व्यास सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

sjps
sesumo school