रिश्ता टूटने से पहले आया बड़ा मोड़, सीएम विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

रिश्ता टूटने से पहले आया बड़ा मोड़, सीएम विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई, 7 अगस्त। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता का 27 साल पुराना रिश्ता टूटने से बच गया है। संगीता ने अपने पति के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी को आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है, जिससे उनके तमाम प्रशंसकों और समर्थकों ने बड़ी राहत की सांस ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संगीता द्वारा याचिका वापस लेने के बाद चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने इस तलाक के मामले को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अदालत में खत्म हुआ मामला, चेंगलपट्टू कोर्ट ने बंद की कार्रवाई

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। संगीता ने अपनी याचिका में कई गंभीर बातें कही थीं, लेकिन अब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर अपना केस वापस लेने की पुष्टि की। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने इस प्रकरण को समाप्त घोषित कर दिया है।

याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप और बेवफाई के दावे

अपनी शुरुआती तलाक की अर्जी में संगीता ने मुख्यमंत्री विजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। याचिका में दावा किया गया था कि अप्रैल 2021 में उन्हें विजय के एक अभिनेत्री के साथ रिश्ते में होने की बात पता चली थी। आरोप यह भी था कि पति के सार्वजनिक रूप से उस अभिनेत्री से मिलने-जुलने के कारण उन्हें और परिवार को असहज स्थितियों तथा मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब इन तमाम दूरियों को पीछे छोड़कर दोनों ने परिवार को प्राथमिकता दी है।

तृषा कृष्णन के साथ नाम जुड़ने की रही थी चर्चा

विजय और संगीता का विवाह वर्ष 1999 में हुआ था और इस दंपति के दो बच्चे—बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। पिछले कुछ महीनों में अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजय का नाम अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा था। तमिलनाडु चुनाव और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान तृषा की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को हवा दी थी, हालांकि विजय और तृषा दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सिर्फ एक अच्छी दोस्ती ही बताया है।

adv change on 24 oct 2026