सरकारी और निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले तबादलों का 'जंबो' धमाका
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 जुलाई। राजस्थान में सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।
बारिश और ड्रॉपआउट छात्रों के कारण लिया गया फैसला
यह फैसला राज्य के कई जिलों में जारी बारिश, बाढ़ और अतिवृष्टि जैसे हालातों के चलते लिया गया है, जिसके कारण स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में विद्यार्थी अपने स्कूलों तक पहुँच ही नहीं पा रहे हैं। एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर शिक्षक संगठनों ने भी मुद्दा उठाया था। शिक्षा निदेशालय ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। निदेशक सीताराम जाट ने अपने आदेश में कहा है कि नामांकन में बढ़ोतरी और ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ चुके) विद्यार्थियों को फिर से स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवेश की अंतिम तिथि में यह बढ़ोतरी की जा रही है। कक्षा एक से आठ तक के एडमिशन पूरे साल होते रहते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यावहारिक चुनौती: अंतिम दो दिन अवकाश
हालांकि, शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश में 16 अगस्त तक एडमिशन की बात कही गई है, लेकिन व्यवहार में एडमिशन 14 अगस्त तक ही हो पाएंगे। इसका कारण यह है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण स्कूलों में सामान्य कामकाज नहीं हो पाएगा, और 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिक्षा विभाग की ‘ढर्रे’ पर उठे सवाल
इस फैसले के साथ ही शिक्षा विभाग पर यह भी सवाल उठने लगे हैं कि यह हर साल का ‘ढर्रा’ बन गया है। पहले भी अक्सर प्रवेश की अंतिम तिथियों को 31 अगस्त या यहाँ तक कि सितंबर तक बढ़ाया जाता रहा है। इस साल यह पहली बार है जब प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *