बिजनेसमैन की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश 33 लाख रुपए लूट ले गए

बिजनेसमैन की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश 33 लाख रुपए लूट ले गए
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

 

जयपुर,1 मार्च। बिजनेसमैन की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश 33 लाख रुपए लूट ले गए। पीड़ित व्यापारी कार में बैठने जा रहे था, इसी दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम पांच बजे जयपुर के विद्याधरनगर थाना क्षेत्र के धनश्री टावर की है। लूट मेटल फैक्ट्री के मालिक गर्व खंडेलवाल (23) के साथ हुई है। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसएचओ राकेश ने बताया- विद्याधरनगर निवासी गर्व खंडेलवाल ने थाने में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे विश्वकर्मा में मेटल फैक्ट्री चलाते हैं। शाम करीब पांच बजे वह अपने एक दोस्त के साथ पेमेंट लेने के लिए विद्याधरनगर स्थित धनश्री टावर आए थे।

pop ronak

एक बैग में करीब 33 लाख रुपए का पेमेंट लेकर कार में बैठने जा रहे थे। इसी दौरान पैदल आए दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और वो दर्द से चिल्लाने लगे, तभी उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर दोनों बदमाश भाग निकले। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

गर्व के शोर मचाने पर पार्किंग में पहुंचे लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी करवाई। प्राथमिक उपचार के लिए पीड़ित बिजनेसमैन को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

 

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *