अश्विनी आंचलिया के 21की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि से सम्पन्न

अश्विनी आंचलिया के 21की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि से सम्पन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 25 सितम्बर। निवासी श्रीमती मंजू देवी लाभचन्द जी आंचलिया के सुपुत्र अश्विनी आंचलिया के 21की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक भरत गोलछा और विनीत बोथरा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने तपस्वी भाई द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित होते है।
जैन संस्कारक भरत गोलछा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की।
इस कार्यक्रम के दौरान लाभचंद जी आंचलिया, एकता संदीप पुगलिया, कोमल राहुल सुराणा, डिम्पल विकास सेठिया और उनके पारिवारिक जन उपस्थित रहे।
तेयुप-गंगाशहर की तरफ से आंचलिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *