बाफ़ना स्कूल में नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की अदिति आर्या की थियेटर वर्कशॉप शुरु

Theater workshop of Aditi Arya of National School of Drama started in Bafna School
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 25 दिसंबर। बाफना स्कूल में आज सात दिवसीय थियेटर वर्कशॉप शुरू हुई। स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाली इस वर्कशॉप में अदिति आर्या (नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा) विद्यार्थियों को थियेटर की बारीकियों और एक्टिंग का हुनर सिखाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस वर्कशॉप को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में थिएटर की महत्वपूर्ण उपयोगी बारीकियां को एक्सपर्ट के माध्यम से विकसित करना है। इस प्रकार की वर्कशॉप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में थियेटर के बाहर भी विभिन्न तरह के खूबियों को विकसित करती हैं जो उन्हें भविष्य के संघर्षों को आत्मविश्वास के साथ सामना करना भी सिखाती हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वर्कशॉप के पहले दिन एक्सपर्ट अदिति आर्या ने विभिन्न एक्सरसाइज के द्वारा विद्यार्थियों में सुनने की क्षमता को विकसित करने, एकाग्र होने, समूह में काम करने, कंपोजिशन बनाने तथा खुद को दूसरों के सामने अभिव्यक्त करने के साथ ही बॉडी मूवमेंट के गुर भी सिखाए।

ज्ञात रहे कि बाफना स्कूल बीकानेर में थिएटर नियमित रूप से सिखाया और पढ़ाया जाता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *