बीकानेर फायरिंग रेंज ब्लास्ट में तीसरी मौत

बीकानेर फायरिंग रेंज ब्लास्ट में तीसरी मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • घायल जवान का मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज; 2 सैनिक मौके पर हो गए थे शहीद

बीकानेर , 19 दिसम्बर। बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट में घायल सेना के जवान की भी मौत हो गई। जवान को गंभीर हालत में सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें चंडीगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया था। फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में युद्धाभ्यास के दौरान बुधवार को हुए ब्लास्ट में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में 2 हादसे हुए हैं। इनमें 4 जवानों की मौत हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चंडीगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में दम तोड़ा
उड़ीसा के रहने वाले ड्राइवर ईश्वर तालिया (33) ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंडीगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को चंडीगढ़ से ही उड़ीसा भेजा गया है। जवान की मौत की सूचना महाजन पुलिस को दी गई है।

pop ronak

सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ था ब्लास्ट
हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ था, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। बुधवार सुबह (19 दिसंबर) तोप से फायर करते वक्त अचानक ब्लास्ट हुआ। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और गनर जितेंद्र सिंह निवासी दौसा (राजस्थान) और ईश्वर तालिया निवासी उड़ीसा इसकी चपेट में आ गए थे। हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा और गनर जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ईश्वर तालिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार
बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 15 दिसंबर (रविवार) को भी युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी। फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे। इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *