महिलाओं के हुनर को निखारने वाली तीन दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपो का शुभारंभ 28 को

महिलाओं के हुनर को निखारने वाली तीन दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपो का शुभारंभ 28 को
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 जून। महिलाओं के गृह, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, उन्हें एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को लेकर लम्बे समय से लघु उद्योग भारती प्रयत्नशील है। इसे निरन्तरता प्रदान करने के लिए समय -समय पर प्रदर्शनी कर जनता का ध्यानाकर्षण भी करती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दसवीं मेजेस्टिक एक्सपो का आयोजन शुक्रवार 28 जून से रवीन्द्र रंगमंच के सामने स्थित कपिल धारा में करने जा रही है। इस संबंध में आयोजनकर्ता राखी चौरड़िया ने जेएनवी कॉलोनी स्थित कैफियो में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राखी चौरड़िया ने बताया कि मेजेस्टिक एक्सपो का शुभारंभ 28 तारीख को शाम 5.30 बजे शहर के गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति में समारोह पूर्वक किया जाएगा। साथ ही फूड कोर्ट, बच्चों के झूले, लाइव म्यूजिक जैसे मनोरंजन प्रदान करने वाले कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

एक्सपो में 90 से अधिक दुकानें सजेंगी, जहां बीकानेर सहित देशभर के उत्पादन प्रदर्शन के साथ विक्रय किए जाएंगे। अभी तक 60 स्टाल बुक हो चुकी है। प्रदर्शनी का समय दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिदिन रहेगा। वहीं लघु उद्योग भारती बीकानेर चैप्टर के उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि संस्था के माध्यम से कमजोर तबके की महिलाओं के हुनर को निखारने , उद्यम को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ऐसी महिलाओं को सहयोग देकर प्लेटफार्म प्रदान किया गया है। इस अवसर पर आयोजन कर्ता राखी चौरड़िया के साथ राजेश गोयल, प्रिया जैन ने पोस्टर का विमोचन भी किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *