टाइम बैंक में होता है समय का लेन-देन: बीकानेर में विशेष बैठक आयोजित, 9 अगस्त को चलेगा सदस्यता अभियान

टाइम बैंक में होता है समय का लेन-देन: बीकानेर में विशेष बैठक आयोजित, 9 अगस्त को चलेगा सदस्यता अभियान
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 06 अगस्त । टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की एक विशेष बैठक वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर आयोजित की गई। जयपुर यूनिट की एडमिन श्रीमती अंजू पीयूष की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में संस्था के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के प्रारंभ में बीकानेर एडमिन श्याम सुंदर सुथार एवं आर. के. शर्मा द्वारा अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

क्या है ‘टाइम बैंक’ की अवधारणा?
एडमिन श्याम सुंदर सुथार ने बैठक में मौजूद सदस्यों और नियमित भ्रमणार्थियों को टाइम बैंक की अनूठी अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैंक में रुपयों का नहीं, बल्कि समय का लेन-देन होता है, जहां व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से समाजसेवा के लिए अपना कीमती समय दान करता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवाभावी संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।

28 राज्यों में सक्रिय, 13 हजार घंटे की सेवा दर्ज
जयपुर यूनिट से पधारीं एडमिन श्रीमती अंजू पीयूष ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में देश के 28 राज्यों के 430 शहरों में टाइम बैंक के चैप्टर सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। संस्था से जुड़े हजारों समर्पित सदस्यों द्वारा अब तक करीब 13,000 घंटों की निःशुल्क सेवा विभिन्न सामाजिक कार्यों में दी जा चुकी है।

9 अगस्त को म्यूजियम सर्किल पर चलेगा सदस्यता अभियान
टाइम बैंक की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर बैठक के दौरान ही 3 नए सदस्यों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया, जबकि 3 अन्य व्यक्तियों ने संस्था से जुड़ने की इच्छा जताई।

जनता के इस सकारात्मक रुझान को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ, म्यूजियम सर्किल पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बीकानेर की अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान (अवेयरनेस ड्राइव) चलाने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
इस विशेष बैठक में बीकानेर एडमिन श्याम सुंदर सुथार, प्रवीण गुप्ता, डॉ. बी. के. बेनीवाल, चंद्र शेखर आचार्य, सुनील गुप्ता, आर. के. शर्मा, मांगी लाल सेवग, राम स्वरूप विश्नोई, विजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, हरी किशन मोदी, रतन कुमार बोयल, डॉ. सुशीला गहलोत, संतोष कुमार शर्मा, डॉ. नरेंद्र स्वामी, डॉ. वी. पी. गोयल, सुनील कालानी, सुबोध सोबत, प्रदीप सैनी, श्रीमती सुनीता सुथार तथा जयपुर से आए पीयूष गुप्ता, प्रीति, डूंगर मल प्रजापत, प्रेम सुख बिश्नोई और चित्रमांशु यादव ने सहभागिता दर्ज की। अंत में श्याम सुंदर सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

sjps