सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 सितंबर। सोशल मीडिया पर अपनी गुंडागर्दी दिखाने के लिए कुछ युवकों ने एक बाइक सवार को बेरहमी से पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह घटना बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव में 14 सितंबर को हुई।
पीड़ित विक्रम पुत्र मोहन राम मेघवाल, निवासी अक्कासर, ने इस मामले में दो नामजद सहित कुल छह आरोपियों के खिलाफ गजनेर थाने में FIR दर्ज कराई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित विक्रम 12 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान अक्कासर से गजनेर जाने वाली सड़क पर गोशाला के पास, गांव के ही गौरीशंकर पुत्र हड़मान राम मेघवाल और त्रिलोक पुत्र पेमाराम मेघवाल ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोका।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आरोपियों ने सबसे पहले उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने विक्रम के बाल खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उनके साथियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया।

पीड़ित विक्रम ने बताया कि आरोपियों ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर पहुंचा, तब तक आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो देखने के बाद परिजनों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी आपबीती बताई। विक्रम के अनुसार, उसका आरोपियों से कोई पुराना विवाद नहीं था। उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाकर फेमस होने के लिए यह हरकत की।

पुलिस की कार्रवाई
एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *