बीकानेर में रक्षाबंधन पर दुखद हादसा, राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

बीकानेर में रक्षाबंधन पर दुखद हादसा, राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। अपनी बहनों से राखी बंधवाने जा रहे 29 वर्षीय युवक हरिराम प्रजापत की बाइक एक खड़ी बस से टकरा गई, जिससे इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में उसकी मौत हो गई। इस हादसे में हरिराम की पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं।
बहनों को नहीं बंध सकी राखी
जानकारी के अनुसार, हरिराम प्रजापत शनिवार सुबह अपनी पत्नी अन्नपूर्णा और 9 वर्षीय इकलौते बेटे मुकेश के साथ अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए जोधासर गांव जा रहा था। गांव बेनीसर के फांटे के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी एक बस से पीछे से जा टकराई। इस टक्कर में हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उसे तुरंत उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने के कुछ ही देर बाद हरिराम ने दम तोड़ दिया।  मृतक की दो विवाहित बहनें अपने ससुराल में भाई का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें राखी बांधने की बजाय अपने इकलौते भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा। शनिवार शाम को गांव लाछड़सर में हरिराम की चिता जली तो हर किसी की आंख नम हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी अन्नपूर्णा और बेटा मुकेश भी घायल हुए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हरिराम के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह घटना रक्षाबंधन के उल्लास के बीच परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *