रामझरोखा कैलाशधाम में सावन माह का रुद्राभिषेक संपन्न: भोलेनाथ की भक्ति से जीवन में आनंद

रामझरोखा कैलाशधाम में सावन माह का रुद्राभिषेक संपन्न: भोलेनाथ की भक्ति से जीवन में आनंद
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 9 अगस्त। बीकानेर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में सावन के पूरे एक माह चले रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आज पूर्णिमा के अवसर पर कन्यापूजन और हवन के साथ पूर्णाहुति की गई।
परम पूज्य श्री सियारामजी महाराज की कृपा और गुरुदेव श्री रामदासजी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा यह रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है, उसे जीवन के वास्तविक आनंद का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि दूध, घी, फल, बिल्वपत्र और जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बालिकाओं ने श्री सरजूदासजी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। यह आयोजन भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक रहा, जिसने भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान की।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *