शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 21 फुट लम्बे नोटिस के साथ जबरदस्त प्रदर्शन आमरण अनशन का अल्टीमेटम

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 21 फुट लम्बे नोटिस के साथ जबरदस्त प्रदर्शन आमरण अनशन का अल्टीमेटम
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

डीपीसी हेतु 8फरवरी 2024 से आमरण अनशन अल्टीमेटम शिक्षा निदेशक को दिया गया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 30 जनवरी। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के नाम 21 फीट लंबा आमरण अनशन नोटिस दिया गया ।
संघ के कार्यकर्ताओं ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की डीपीसी करो नारेबाजी करते हुए मंत्रालय कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति मैं हो रही देरी को लेकर पूरे राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से रोष व्यक्त किया गया।

pop ronak

प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा,शिक्षा सचिव और माननीय शिक्षा निदेशक महोदय के निर्देशों को भी ताक में रखकर कुछ मुट्ठी भर लोगों द्वारा मंत्रालय संवर्ग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। समस्त कर्मचारियों को करीब ₹5000 का नुकसान प्रतिमाह हो रहा है. जिसको लेकर आज निदेशक महोदय को अब तक दिए गए सभी ज्ञापनों की लड़ी लगाकर यह नोटिस शिक्षा निदेशक महोदय की अनुपस्थिति में स्टाफ आफिसर अरुण कुमार शर्मा को दिया गया।

ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि विभागीय पदोन्नति नहीं होती है तो 8 फरवरी 2024 गुरुवार को मध्याह्न 12-15से शिक्षा निदेशालय परिसर के कर्मचारी मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में संध के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास,शरद चौधरी, सुनील सिडाना, राजेश पारीक, प्रवीण गहलोत,अविकांत पुरोहित, रामसिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह, शशि त्रिपाठी,अमान खां, नवरत्न जोशी, हनुमान जोईया, मुरारी ठाकुर, सुनील मेधवाल, जगदीश सुथार,महेश आचार्य एवं रविन्द्र व्यास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *