चंडीगढ़ में मेयर पद बीजेपी का कब्ज़ा इण्डिया गठबंधन को झटका

चंडीगढ़ में मेयर पद बीजेपी का कब्ज़ा इण्डिया गठबंधन को झटका
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नयी दिल्ली , 30 जनवरी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हुए चुनाव में भाजपा को 16 वोट मिले। आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले जबकि आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चंडीगढ़ में मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सोनकर की जीत के बाद हंगामा बढ़ गया है. इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ में लड़ रहे थे, इसलिए ये चुनाव चर्चा में था.

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हालांकि, इस गठबंधन के आठ वोट इनवैलिड करार दिए गए, जिसकी वजह से बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीजेपी को मेयर चुनाव में 16 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस-आप के मेयर प्रत्याशी को सिर्फ़ 12 वोट मिले. कांग्रेस के पास सात वोट थे, जबकि आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट. लेकिन 8 वोट इनवैलिड होने से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली.

 

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर आपत्ति दर्ज कराई है.

चड्ढा ने कहा, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 36 में से आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए. इतिहास में आज तक नहीं हुआ. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बीस वोट पड़ने थे. हमें 12 वोट पड़े. और हमारे आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए. और भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया.

उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के 16 वोट थे जिनमें से उन्हें पूरे 16 वोट मिले.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है…चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है…”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा, “भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?…”
हालांकि, वोट इनवैलिड होने के बाद निगम में हंगामा होने और मार्शल बुलाए जाने की भी ख़बरें हैं.

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कहा – “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है. यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. ये बेहद चिंताजनक है.”

इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें चुनाव टालने को कहा गया था. अदालत ने 30 जनवरी को चुनाव करवाने का आदेश दिया था.

चुनाव में बीजेपी की ओर से मनोज सोनकर खड़े थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया था. वहीं, कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अपने प्रत्याशी खड़े किए थे.

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *