त्रिभाषा एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह 15 सितंबर को सांखला साहित्य सदन में होगा

शहरी समस्या समाधान शिविर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 13 सितंबर। नगर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष साहित्यकार स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला जी की स्मृति में स्व. नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान द्वारा एक नई साहित्यिक श्रृंखला ‘त्रिभाषा एकल काव्य पाठ’ का आग़ाज़ किया जा रहा है। साथ ही संस्थान की तरफ से रचना पाठ करने वाले तीनों रचनाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान सचिव वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी एवं संस्थापक संस्कृतिकर्मी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् संजय सांखला ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ की पहली कड़ी दिनांक 15 सितंबर, 2024 रविवार शाम 6:15 बजे रानी बाजार सर्कल के पास स्थित सांखला साहित्य सदन में आयोजित की जाएगी,जिसमें हिंदी भाषा के वरिष्ठ कवि के तौर पर प्रमोद कुमार शर्मा, राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कवि राजेंद्र जोशी एवं उर्दू के वरिष्ठ शाइर ग़ुलाम मोहिउद्दीन ‘माहिर’ बीकानेरी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

pop ronak

क़ासिम और सांखला ने संयुक्त तौर पर बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार एवं राजस्थानी भाषा मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *