रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘वॉटर बेल इनिशिएटिव’ की अनूठी शुरुआत

वॉटर बेल इनिशिएटिव’ का शुभारंभ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 मई। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने एक अभिनव और प्रेरणादायक अभियान ‘वॉटर बेल इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है। क्लब अध्यक्ष प्रियंका बैद ने कहा, “स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत बचपन से होती है। ‘वॉटर बेल’ बच्चों में समय पर पानी पीने की आदत को प्रोत्साहित करेगा, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यह पहल बीकानेर की कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के मार्गदर्शन और समर्थन के बिना संभव नहीं थी। साथ ही सीडीईओ महेन्द्र कुमार शर्मा के सहयोग ने भी हमें प्रेरित किया।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वॉटर बेल इनिशिएटिव –यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली है, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नियमित समय पर पानी पीने की आदत डालना है ताकि वे स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें। इस पहल का शुभारंभ पीडीजी अनिल माहेश्वरी, पीडीजी राजेश चूरा, रोटेरियन शशि मोहन मुदड़ा और एजी निशिता सुराणा की गरिमामयी उपस्थिति में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, एम.डी. मार्ग, बीकानेर में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूबाला, कार्यक्रम अधिकारी विष्णु जोशी और प्रमोद शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर 325 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्हें आकर्षक वॉटर बॉटल्स वितरित की गईं ताकि वे पानी पीने की आदत को नियमित रूप से अपनाएं। बच्चों ने इस नई पहल को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

क्लब सचिव तनु मेहता ने कहा, “छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। यह पहल बच्चों की भलाई के लिए हमारा एक सकारात्मक कदम है।”कार्यक्रम में क्लब की सक्रिय सदस्याएं — कोषाध्यक्ष सुषमा मोहता, सीमा गट्टानी, शीला सांखला, डॉ. अनुराधा चांडक, जागृति बोथरा, विनिता सावनसुखा, भारती गहलोत, देविका गहलोत, उर्मिला बजाज और माया चांडक — भी उपस्थित रहीं और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या समाज सेवा की भावना के साथ आगे भी इस प्रकार की रचनात्मक पहलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *