रूस को मदद करने वाली 19 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

रूस को मदद करने वाली 19 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अमेरिका ने रूस की मदद करने के आरोप में दुनियाभर की 400 कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें भारत की 19 कंपनियां और दो नागरिक भी शामिल हैं। इन कंपनियों पर यूक्रेन युद्ध में रूस को मदद देने का आरोप है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई दिल्ली, 1 नवम्बर। अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका का कहना है इन कंपनियों ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद की थी। अमेरिका ने कई देशों की करीब 400 कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई की कंपनियां और नागरिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की कंपनी Ascend Aviation के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाए गए आरोपों की भी डिटेल जानकारी दी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इनमें Ascend Aviation India, Mask Trans, TSMD Global और Futrevo शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग का आरोप है कि Ascend Aviation ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे थे। इनमें $200,000 ज्यादा मूल्य के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) आइटम शामिल थे। इसी तरह Mask Trans पर आरोप है कि कंपनी ने जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को $300,000 से ज्यादा मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई किए थे। TSMD Global पर रूस को $430,000 मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है।

क्या हैं आरोप
इसी तरह अमेरिका के विदेश विभाग ने भारतीय कंपनी Futrevo पर रूस को $1.4 मिलियन कीमत के CHPL आइटम देने का आरोप लगाया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी शामिल हैं। ये सामान जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के बीच सप्लाई किया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Si2 Microsystems को भी बैन किया गया था। कंपनी पर रूसी मिलिट्री को अमेरिकी ऑरिजिन वाले इंटिग्रेटेड सर्किट की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *