बीकानेर जिले की सभी निकायों की वोटिंग तारीखें बदलीं
बीकानेर जिले की सभी निकायों की वोटिंग तारीखें बदलीं


- नगर निगम में 9 और नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को मतदान
जयपुर , 26 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग ने बीकानेर जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में होने वाले मतदान की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश पर यह फैसला विभिन्न मेलों, तीज-त्योहारों, धार्मिक यात्राओं तथा सामाजिक संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


संशोधित मतदान कार्यक्रम


नए आदेशों के अनुसार, बीकानेर नगर निगम तथा जिले की 6 नगर पालिकाओं के लिए मतदान की तारीखों को आपस में बदला गया है।
नगर निगम बीकानेर: अब 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर को मतदान होगा।
6 नगर पालिकाएं (नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर, नापासर): अब 9 सितंबर के बजाय 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।
सीकर और पाली में भी बदले गए समीकरण
इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग ने पाली और सीकर जिलों में भी मतदान की तिथियों में संशोधन किया था।
पाली नगर निगम: जैन समाज के पर्युषण महापर्व के कारण मतदान की तिथि 9 सितंबर से बदलकर 11 सितंबर की गई है।
फतेहपुर नगर परिषद (सीकर): भाद्रपद अमावस्या पर विभिन्न कुलदेवियों के मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वोटिंग की तारीख 11 सितंबर के बजाय 9 सितंबर तय की गई है।
