पुलिस ने पीछा किया तो पलट गई कार

पुलिस ने पीछा किया तो पलट गई कार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बेरिकेड्स तोड़कर भागी थी कार, ड्राइवर को गिरफ्तार किया

बीकानेर , 30 नवम्बर। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार का पीछा किया तो ड्राइवर ने कार इतनी स्पीड से भगाई कि आगे जाकर पलट गई। पुलिस ने इस कार के ड्राइवर को पकड़ लिया है। दरअसल, नाकेबंदी के दौरान ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बेरिकेड्स तोड़कर कार को भगा दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शनिवार दोपहर महाजन पुलिस ने नाकेबंदी करके वाहनों की जांच की। इस दौरान कारों से नशा तस्करी करने वालों को पकड़ने का अभियान चलाया था। इस दौरान एक कार को रोका तो वो रुकी नहीं। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर कार चालक ने स्पीड तेज कर ली।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस ने भी तेज स्पीड से पीछा किया तो आगे जाकर कार पलट गई। कार महाजन से अरजनसर की ओर से भागी। इस बीच स्पीड तेज होने के कारण कार पलट गई। महाजन से करीब चार किलोमीटर कार पलटी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके सामान्य चोट भी आई है। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने ही कार का पीछा किया था।

दरअसल, महाजन व अरजनसर से होते हुए बड़ी संख्या में वाहनों से नशे के सामान की तस्करी की जाती है। श्रीगंगानगर से होते हुए पंजाब से तस्कर नशे का सामान बीकानेर आता है। यहां से आगे जाता है। इसी कारण इस मार्ग पर आने वाले थानों के आगे नाकेबंदी की जा रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *