एसजेपीएस आर्ट स्टार की खोज, कलात्मक विकास की नई सोच – डॉ. मोना सरदार डुड्डी

एसजेपीएस आर्ट स्टार की खोज, कलात्मक विकास की नई सोच - डॉ. मोना सरदार डुड्डी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 30 नवंबर। शिक्षण क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर द्वारा विद्यालय स्तर पर दो चरणों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हुए आज ‘आर्ट स्टार’ खोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण के रूप में डॉ मोना सरदार डुड्डी एवं मुकेश जोशी को आमंत्रित किया गया। जिनका शाला परिवार की ओर से प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी, एकेडमिक हेड मीना जैन , शाला प्रबंधक विश्वजीत गौड़ एवं शैक्षणिक प्रभारीगण ने स्मृति चिह्ण भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अतिथिगण ने कला के प्रति बच्चों के उत्साह, लगन, मेहनत तथा नवीन रचनात्मक शैली को देखकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए भावनात्मक विकास से पोषित होते बच्चों के भविष्य को संबल प्रदान करने पर संस्था को अंतर्मन से बधाई देते हुए कला के प्रति प्रेम रखने वाले हृदय को मानवीय गुणों में श्रेष्ठ बताया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए भविष्य में ऐसी और प्रतियोगिताएँ करवाने तथा उनकी कला को नई दिशा एवं पहचान देने के लिए प्रयासरत रहने के लिए आश्वस्त करते हुए मुख्य अतिथिगण का कला की बारीकियां विद्यार्थियों से साझा कर मार्गदर्शन करने के लिए कोटिश आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता स्तर पर चुने गए सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर स्तर के विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्ण भेंटकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *