प्लॉट की देखरेख करने गई महिला और भाई पर हमला, लूटपाट के बाद कपड़े फाड़ लज्जा भंग की

प्लॉट की देखरेख करने गई महिला और भाई पर हमला, लूटपाट के बाद कपड़े फाड़ लज्जा भंग की
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

नोखा, 1 फ़रवरी । बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में भूखंड विवाद को लेकर एक महिला और उसके भाई पर जानलेवा हमले और लूटपाट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को अपने प्लॉट की संभाल करने गई महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि आरोपियों ने सरेआम उसके कपड़े फाड़कर स्त्री लज्जा भंग करने का दुस्साहस भी किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना शनिवार की है जब वह अपने प्लॉट पर मौजूद थी। इसी दौरान सात नामजद आरोपियों सहित कई अन्य लोग हाथों में लोहे के सरिये, लाठियां और पत्थर लेकर अनाधिकृत रूप से भूखंड में घुस आए। आरोपियों ने पहले तो नवनिर्मित दीवार की ईंटें ढहा दीं और विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर जब महिला का बेटा और वहां से गुजर रहे उसके भाई बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके साथ भी मारपीट की।

pop ronak

गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि संघर्ष के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, कानों के झूमरे और पैरों से चांदी की पायजेब छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने बनाया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा जाएगा। नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *