महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर ने किया योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर ने किया योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • 21 जून को विभिन्न स्थानों पर लगाएंगी शिविर

बीकानेर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की योग शिक्षिकाओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया। यह अभ्यास कार्यक्रम राजस्थान राज्य सोशल मीडिया प्रभारी (राज्य कार्यकारिणी) सुनीता गुर्जर और महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की संरक्षिका डॉ. अजंता गहलोत के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर राजस्थान राज्य सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिकाएं समाज में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग दिवस के मुख्य अवसर पर भी समिति की शिक्षिकाएं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और केंद्रों पर आमजन को योग करवाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगी।

pop ronak