योग सप्ताह के तहत श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में योगाभ्यास शिविर आयोजित; स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

RGHS में तकनीकी जटिलताओं और बायोमेट्रिक अनिवार्यता के खिलाफ भड़का आक्रोश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 20 जून। भारतीय संस्कृति से पूरे विश्व को मिले योग के अनुपम उपहार को आत्मसात करते हुए श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो – NSS) यूनिट्स द्वारा शनिवार को एक विशेष योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष घोषित थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में कॉलेज की प्राचार्या सहित रासेयो की स्वयंसेविकाओं, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने योग प्रशिक्षक सुश्री अरुणा त्यागी के निर्देशन में विभिन्न योग आसन किए और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के आरंभ में रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाता है। प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर ही हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। इसके साथ ही डॉ. प्रीति मोहता ने योग के साथ-साथ उत्तम और संतुलित आहार लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

pop ronak

रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने सत्र के दौरान विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग किसी एक विशेष दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि इसे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। इस योग सत्र में डॉ. राजेंद्र, डॉ. प्रेमरतन, डॉ. नितेश, डॉ. धनपत, डॉ. नवेंदु, श्रीमती शीतल सहित कॉलेज स्टाफ और स्वयंसेविकाओं रौनक, वरियसी, दीप्ति, प्रांजल व अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

sesumo school
sjps