बीकानेर पूर्व में अतिरिक्त रेल लाइन का काम शुरू, 20 मार्च से 30 मार्च के बीच बीकानेर-गाढ़वाला के बीच नहीं चलेगी ट्रेनें

बीकानेर-दिल्ली रेल सेवा आज से बाधित: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, रूट बदला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 मार्च। बीकानेर पूर्व स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन डालने के कारण बीकानेर से जाने वाली अनेक गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर बीकानेर-रतनगढ रेलखंड के मध्य स्थित बीकानेर पूर्व स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 74856, रतनगढ़-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 20.03.25 से 29.03.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74855, बीकानेर-रतनगढ़ रेलसेवा दिनांक 21.03.25 से 30.03.25 (10 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 21.03.25 से 30.03.25 तक (10 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा गाढ़वाला-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74831, बीकानेर-चूरू एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21.03.25 से 30.03.25 तक (10 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 21.03.25 से 29.03.25 तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा गाढ़वाला -बीकानेर के मध्य पश्चिम रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 21.03.25 से 29.03.25 तक (09 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 14832, चूरू-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 21.03.25 से 29.03.25 तक (09 ट्रिप) चूरू से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा गाढ़वाला -बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा दिनांक 21.03.25 से 29.03.25 तक (09 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *