गुरु कृपा से ही संभव है ईश्वर की प्राप्ति : स्वामी चित्रप्रकाशानंद

बैठक में सर्वसम्मत निर्णय से बीकानेर के माणिकचंद अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

वृंदावन / बीकानेर। भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी वृंदावन स्थित शांति साधना धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चित्रप्रकाशानंद गिरि महाराज के दर्शन व गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आध्यात्मिक प्रवचन में स्वामी चित्रप्रकाशानंद जी महाराज ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही वह दिव्य सेतु हैं, जिनके माध्यम से साधक ईश्वर तक पहुंचता है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का संदर्भ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन का मार्गदर्शन गुरु स्वरूप में ही किया था। महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र और भगवान श्रीराम के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा, आत्मज्ञान और ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं।

pop ronak

आश्रम ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर के माणिकचंद अग्रवाल बने अध्यक्ष

महोत्सव के दूसरे दिन आश्रम ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ साध्वी शांभवी चेतना के देवलोकगमन के बाद गठित इस पहली कार्यकारिणी की बैठक का संचालन डॉ. दिवाकर तिवारी ने किया।

बैठक में सर्वसम्मत निर्णय से बीकानेर के माणिकचंद अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी:

सचिव: डॉ. दिवाकर तिवारी (पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर, आगरा विश्वविद्यालय)

कार्यकारी अध्यक्ष: राकेश साहनी (दिल्ली)

उपाध्यक्ष: अशोक चौधरी, रजनीकांत गर्ग, राजेश गुप्ता एवं कुंवर विजेंद्र सिंह

सहसचिव: सुनील शर्मा (दिल्ली) एवं सुनील शर्मा (ग्वालियर)

व्यवस्थापक एवं समन्वयक: सारथी डॉ. अपराजिता गिरि

वित्त सलाहकार: सुकेश मलेठिया एवं कृष्ण गोयल

कोषाध्यक्ष: महेश वर्मा (जसवंत नगर)

आश्रम की व्यवस्था व रखरखाव का दायित्व पंडित सोनू त्रिपाठी और ब्रह्मचारी चेतन को सौंपा गया है।

बैठक में सर्वसम्मत निर्णय से बीकानेर के माणिकचंद अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।

महिला समिति का गठन एवं भंडारा
महिलाओं में आध्यात्मिक जागरूकता, सेवा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष महिला समिति का गठन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अपराजिता गिरि करेंगी। समिति में रंजना, जयवती, इंदु चौहान, अलका शर्मा, निर्मला जाटिन, रीटा और मोहिनी को शामिल किया गया है।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया, जिसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

sjps
sesumo school