बिजनेसमैन से 25 लाख की लूट , मालकिन को घायल किया

बिजनेसमैन से 25 लाख की लूट , मालकिन को घायल किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

घर में घुसकर मालकिन का दबाया गला, दीवार में सिर पकड़ कर मारा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 25 जनवरी। जयपुर में बिजनेसमैन से 25 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। घर में घुसकर पुराने नौकर ने वारदात को अंजाम दिया। मालकिन का गला दबाकर दीवार में उसका सिर पकड़ कर मार डाला। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार बदमाश का सुराग नहीं लगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस ने बताया- लूट की वारदात गुरुनानक कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन किशनचंद के घर हुई। नाहरगढ़ रोड पर उनकी कपड़े का शॉप है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी शॉप पर थे, उसकी पत्नी कंचन घर पर अकेली थी। इसी दौरान पिछले छह महीने पहले काम करने वाला नौकर सन्नी निवासी मोहन नगर कच्ची बस्ती बाइक से घर आया।

उधार रुपए मांग किया हमला

नौकर सन्नी जैसे ही घर के अंदर घुसा तो उसने कंचन से 10 हजार रुपए उधार मांगे। इस पर कंचन ने पति किशनचंद को फोन किया। बिजनेसमैन किशन ने रुपए घर भेजने को कहा। इस दौरान सन्नी ने कंचन का गला दबाकर दीवार से सिर भिड़ा दिया। घायल होने के बाद नौकर सन्नी ने अलमारी के चार लॉकर तोड़ दिए। लॉकर में रखे 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जाते समय सन्नी कंचन का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। सिर फूटने से घायल कंचन के चार टांके आए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घोटाले के मामले में आरोपी नौकर को करीब पांच महीने पहले हटा दिया था।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *