मंत्री PS के नौकर के घर मिला 30 करोड़ कैश

मंत्री PS के नौकर के घर मिला 30 करोड़ कैश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ED ने झारखंड में 6 ठिकानों पर छापा मारा, PS के करीबी ठेकेदार के घर भी 3 करोड़ बरामद

रांची , 6 मई। झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने 6 जगहों पर छापा मारा। ED को अब तक 30 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) संजीव लाल के नौकर जहांगीर, PS के करीबी ठेकेदार मुन्ना सिंह, रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के इंजीनियर विकास कुमार और कुलदीप मिंज के घर रेड डाली गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

PS संजीव के नौकर जहांगीर के घर 30 करोड़ और करीबी मुन्ना के यहां 3 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। ED की टीम ने नोट गिनने की मशीनें और कैश वैन बुलाई है। अब तक नोट गिनने की चार मशीनें घर के अंदर गई हैं। सूत्र बताते हैं कि पैसे इतने हैं कि गिनते-गिनते मशीन गर्म हो रही है। दोपहर बाद एक और गाड़ी मशीन लेकर पहुंची है।

छापेमारी अब भी जारी

ED अधिकारी ने बताया कि रांची में 6 जगहों पर छापेमारी चल रही है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से बड़ी रकम बरामद की गई है। अब तक 30 करोड़ रुपए जब्त किये जा चुके हैं। छापेमारी अभी भी जारी है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले

ईडी की चल रही कार्रवाई के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के सहायक जहांगीर की आवास से न केवल भारी मात्रा में कैश मिला है, बल्कि कई दस्तावेज भी मिले हैं। ये दस्तावेज झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में पदस्थापित अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित हैं। सूत्रों की माने तो जहांगीर की आवास से एक पत्र भी मिला है जो मुख्य सचिव के नाम लिखा गया है। पत्र में क्या लिखा हुआ है यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

आवास से मिले दस्तावेज में ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र है। ईडी को जो लिस्ट मिला, उसमें 23 जून 2023 का तारीख लिखा है। इसमें लिखा है कि बीडीओ शालिनी खलखो कटकमदाग को हटाकर हजारीबाग से दूर कहीं भेजा जाए। हटना जरूरी है। इसके नीचे में राजेश ठाकुर पीसीसी लिखा है।

ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट में महेश्वरी प्रसाद यादव बीडीओ पोडैयाहाट जिला गोड्डा को यथावत रखना है। एजाज आलम 585/20 पूर्णिया, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा का सेवा ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त. बीडीओ सरैयाहाट जिला दुमका के पद पर।

फुलेश्वर मुर्मू सेकंड बैच बीडीओ जरमुंडी ( 3 अगस्त 2020 से) अपेक्षा बीडीओ गोड्डा सदर जिला गोड्डा, गृह जिला देवघर और बीडीओ देवीपुर जिला देवघर के पद पर किसी ओबीसी, एसटी, एससी को करना है।

पीएम बोले- झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे

ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “आज पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि चोरी किया माल पकड़ रहा है मोदी वहां। अब आप मुझे बताइए, अगर मैं उनकी चोरी बंद कर दूं, उनकी कमाई बंद कर दूं, उनकी लूट बंद कर दूं, तो क्या वे मोदी को गाली देंगे या नहीं ? लेकिन मुझे ये काम करना चाहिए या नहीं ? मुझे आपके हक का पैसा बचाना चाहिए कि नहीं ?”

मंत्री आलमगीर बोले- PS पहले भी 2 मंत्रियों के साथ रह चुका

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम है और पहले भी दो मंत्रियों के PS रह चुके हैं। अनुभव के आधार पर ही उन्हें नियुक्त किया गया था। ED अपनी कार्रवाई कर रही है, उसके बाद देखेंगे क्या होता है।

भाजपा सांसद ने कहा- कांग्रेस प्रत्याशी की पार्टी की यही कहानी

BJP प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ED की कार्रवाई और कैश का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “30 करोड़ से ज्यादा कैश, काउंटिंग जारी है। भ्रष्टाचार शिरोमणि हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के PS के खिलाफ कार्रवाई। ये है प्रदीप यादव की पार्टी की कहानी।” बता दें कि झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है।

फरवरी 2023 के छापे से जुड़ी आज की कार्रवाई, 100 करोड़ की संपत्ति मिली थी

22 फरवरी 2023 को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। वीरेंद्र राम की कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था। डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात और करीब 30 लाख रुपए कैश मिले थे।

ED ने वीरेंद्र राम के खिलाफ दर्ज घूसखोरी के केस में छापा मारा था। ग्रामीण विकास विभाग के इसी केस के सिलसिले में सोमवार को भी ED की टीम ने 9 ठिकानों पर छापा मारा है। वीरेंद्र राम का नाम JE ने लिया था, उसके घर भी 2.67 करोड़ कैश मिले थे।

15 नवंबर 2019 में जमशेदपुर में JE सुरेश प्रसाद के घर ED ने रेड की थी, जिसमें 2.67 करोड़ कैश मिले थे। तब JE ने बताया था कि ये पैसा चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का है। इसके बाद ED ने जांच शुरू की।
22 फरवरी 2023 को ED ने वीरेंद्र राम व उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में वीरेंद्र राम के ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज के अलावा करीब डेढ़ सौ करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मिली थी। वीरेंद्र राम के सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश मित्तल के ठिकाने से नोटबंदी के पूर्व के 9.46 लाख रुपए के पुराने नोट और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए थे। इसके बाद 23 फरवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था।

झारखंड के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से मिले थे 300 करोड़

6 दिसंबर 2023 को आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद किया गया। आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर के मुताबिक ये सिंगल ऑपरेशन में बरामद हुई अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

झारखंड की सीनियर IAS पूजा के CA के घर से मिले थे 19.31 करोड़ कैश

अवैध खनन मामले में ED ने 2 साल पहले देशभर में छापेमारी की थी। यह कार्रवाई झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर की गई थी। अफसर के करीबी CA के घर से 19.31 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। इस छापेमारी के बाद ED ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। वो अभी जेल में हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *