40 महिलाओं और 15 संगठनों को 10 मार्च को मिलेगा रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड

40 महिलाओं और 15 संगठनों को 10 मार्च को मिलेगा रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 7 मार्च । बीकानेर रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, गोमा देवी चामडिय़ा चैरिटेबल फाउंडेशन और नारी शक्ति के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। नारी शक्ति वूमन इन पॉवर की जिला अध्यक्ष मधु खत्री शुक्रवार को होटल वंदावन में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल व सचिव सुनील चमडिय़ा ने बताया कि समाज में सेवार्थ और प्रेरणास्पद कार्य कर रहे महिला संगठनों, समाजसेवा और शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद या किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर, शहर, प्रदेश को गौरवांवित करने वाली महिलाओं को रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायिका, पूर्व महापौर, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं और आयोजक टीम के पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा। अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया है कि इस आयोजन में सम्मान के साथ साथ गोमादेवी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने सामथ्र्य के अनुरूप बेहतरीन सह्ययोग देने वाली महिलाओं को नकद राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी। विपिन लड्ढा ने बताया कि आयोजन रविवार 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। बल्यूपॉवर सरद आचार्य, विनोद बाफना, मनीष लांबा, बीकाजी ग्रुप, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, रिद्धिसिद्वी भवन के संचालक विनोद गोयल सहयोगी के रुप में है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *