शुक्रवार, 07 मार्च देश दुनिया के 44 खास समाचार

शनिवार , 6 सितम्बर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी
============================
1 पीएम मोदी सूरत से सिलवासा पहूंचे , केंद्र शासित प्रदेश में ‘नमो अस्पताल’ का उद्घाटन किया , सूरत में रोड शो और जनसभा।
2 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव टल सकता है, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और RSS की बैठक के चलते देरी, अप्रैल में ऐलान संभव।
3 रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बनाई खास रणनीति; लिए कई अहम फैसले,बैठक में तय किया गया कि 60 स्टेशनों पर पूर्ण प्रवेश नियंत्रण शुरू किया जाएगा। केवल कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी और सभी अनधिकृत प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया जाएगा।
4 रेलवे की मीटिंग में तय किया गया कि पिछले त्योहारी सीजन और महाकुंभ के अनुभवों के आधार पर देशभर के ऐसे 60 स्टेशनों के बाहर स्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, जहां समय-समय पर भारी भीड़ रहती है।
5 कर्तव्यपथ, अमृत उद्यान और अब विवेकानंद मार्ग… गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो रही दिल्ली?
6 तुगलक रोड़ का नाम बदलने की अटकलें, BJP सांसदों ने नेम प्लेट पर विवेकानंद मार्ग लिखा, विपक्ष बोला- इतिहास बदलने की कोशिश।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 नेमप्लेट से तुगलक लेन हटाया: भाजपा सांसदों ने लिखवाया स्वामी विवेकानंद मार्ग; कहा- राजनीति नहीं, आस्था का विषय।
8 एलोपैथी दवा भ्रामक विज्ञापन मामला, राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में बताया एक्शन ले रहे हैं, 25 मार्च को अगली सुनवाई होगी।
9 ‘हमारे PM सिर्फ तारीफ सुनना चाहते हैं, उन्हें टैरिफ की चिंता नहीं’, ट्रंप के ऐलान पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश।
10 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर ही बनेगा। इसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्मारक के पास बनाया जाएगा। मनमोहन सिंह के परिजनों ने आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्थल को मंजूरी दे दी है। परिवार ने विभाग को स्वीकृति पत्र भेज दिया है।
11 दिल्ली में कल से महिलाओं को मिलेंगे ₹2500, रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल लॉन्च होगा; 3 लाख से कम आय वाली महिलाएं पात्र।
12 योगी बोले-दिल्ली में अब रामभक्तों की सरकार, लाडली मंदिर में पूजा की, श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए; बरसाना में सखियों ने नृत्य किया।
13 अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2 बीघा जमीन खरीदी, हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट बनाएंगे, 20 मिनट की दूरी पर है राम मंदिर।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 कर्नाटक में बजट पर बवाल, मुस्लिमों के लिए आवंटन को लेकर कांग्रेस पर बरसी भाजपा, बताया ‘हलाला बजट।
15 कर्नाटक सरकार के बजट में एक हजार करोड़ रुपये अल्पसंख्यक कल्याण के लिए आवंटित किए गए हैं। साथ ही 150 करोड़ रुपये वक्फ संपत्ति सुरक्षा के लिए, 100 करोड़ रुपये ऊर्दू स्कूलों के लिए और साथ ही इमामों को 6 हजार रुपये महीना देने का भी एलान किया गया है।
16 पूर्व पीएम डॉ. मनममोहन सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी, सीएम सिद्धारमैया ने किया ऐलान।
17 नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “इनके हसबैंड जेल गए, तो अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। ये लोग महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए हैं।
18 नीतीश कुमार कई बार महिलाओं के मुद्दे पर लालू परिवार और राजद को घेर चुके हैं। नीतीश कुमार ने बीते दिनों सदन नें कहा था कि 2005 से पहले लोग रात को बाहर नहीं निकल पाते थे। मां-बेटी घर से बाहर जाने पर डरती थीं।
19 कनाडा-मेक्सिको पर फिर पलटे ट्रम्प, टैरिफ 30 दिन टाला, कनाडा में लोगों ने अमेरिकी टमाटर खाना छोड़ा, इटली से मंगा रहे।
20 सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 74,332 पर बंद, निफ्टी 7 अंक ऊपर 22,552 पहुंचा, IT और रियल्टी के शेयरों में गिरावट रही।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 भारत आज वैश्विक विकास को दे रहा है गति’, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं डीबीटी, निर्यात समेत उपलब्धियां।
22 पीएम मोदी ने की सहकारी क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा, युवाओं-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर।
23 ऐसे समाज की जरूरत, जहां धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव न हो’, नितिन गडकरी ने की अपील।
24 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले अपील करते हुए कहा है कि, हमें एक ऐसे समाज की आवश्यकता है, जहां किसी को भी उसकी जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव का सामना न करना पड़े। उन्होंने ये बयान ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान’ समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते हुए दिया है।
25 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नई शिक्षा नीति में तीन-भाषा फॉर्मूला पूरे देश के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
26 हमने तुरंत ऐक्शन लिया; जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत भड़का तो ब्रिटेन ने दी सफाई।
27 राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज से; अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेगी कांग्रेस।

28 ‘सरकार हमारी निजी जिंदगी को पूरी तरह से छीन लेगी’, नए आयकर कानून को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप।
29 एलोपैथी दवा भ्रामक विज्ञापन मामला- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, नियमों के तहत कार्रवाई नहीं करने वाले राज्य जवाब देंगे; कंप्लेंट सिस्टम बनाने पर विचार होगा।
30  RSS नेता भैयाजी जोशी बोले-पूरे मुंबई की भाषा मराठी नहीं, उद्धव बोले- देशद्रोह का केस दर्ज हो; भैयाजी की सफाई- कमेंट का गलत मतलब निकाला गया।
31 मराठी ही मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा, विवादों के बीच RSS नेता की सफाई।
32 ऐसे शब्द कोई सिरफिरा ही कह सकता है, अपनी ही पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
33 हिमाचल में सड़कें अब भी बंद,प्रशासन ने राहत सामग्री बांटी, 9 मार्च से दोबारा बारिश-बर्फबारी की संभावना; केरल-आंध्र प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।
34 अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नेस्डैक सूचकांक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे आया।

35 अमेरिका के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसका कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को माना जा रहा है। बड़ी संख्या में निवेशकों ने पैसे निकाले जिसके कारण बिकवाली हुई।
36 दिल्ली में IFS अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड, कई दिनों से परेशान था अफसर!
37 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को गुड लक, दुबई स्टेडियम के आसपास भी नहीं दिखेगा ये ‘पनौती।
38 गाजियाबाद से जुड़ रहे टेरर के तार? बब्‍बर खालसा आतंकी को यहीं से मिला आधार कार्ड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
39 पानी की किल्लत दूर करने के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर करेंगे तैयार… दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा।
40 बार-बार बदलती थीं पता, झूठे नाम का इस्तेमाल कर जारी किए सब मिलाकर 785 सिम… कोलकाता की युवती की करतूत सुन हिल जाएंगे।
41 WPL में लफड़ा… हरमनप्रीत कौर और सोफी एक्लेस्टोन भिड़ीं, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव।
42 तभी तो पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव, जानिए विदेश से कितना सोना ला सकते हैं।
43 हिंदू मैरिज एक्ट के तहत जैनियों को तलाक नहीं, इंदौर फैमिली कोर्ट से याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट पहुंचा मामला।
44 सुप्रीम कोर्ट बोला- शादी का वादा तोड़ना रेप नहीं और न ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, 16 साल लिवइन के बाद ऐसे आरोप लगाना गलत.
===============

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *