बुधवार, 01 जनवरी 2025 देश दुनिया के विशेष 44 समाचार

शनिवार , 6 सितम्बर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष शुक्ल पक्ष द्वितीय
=============================
1 बीते साल की कुछ झलकियां…2025 आपके लिए शानदार हो!; PM मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीरें।
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साल 2024 की कुछ झलकियां साझा की है। इसमें पीएम मोदी ने राम मंदिर में दर्शन, लक्षद्वीप दौरा, लोकसभा चुनाव, कैबिनेट बैठक, नवरात्रि पूजन समेत कई तस्वीरें साझा की है।
3 दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट: तीन जनवरी को पीएम मोदी सौपेंगे चाबियां, अशोक विहार में बने हैं 1645 फ्लैट।
4 आरएसएस से जुड़े एक हिंदी साप्ताहिक ने अपने संपादकीय में कहा है कि, आरएसए प्रमुख मोहन भागवत की हाल की टिप्पणी, जिसमें उन्होंने मस्जिद-मंदिर विवादों के फिर से उभरने पर चिंता जताई थी, इसे ‘समाज से एक स्पष्ट अपील’ के रूप में देखा गया है कि इस मुद्दे पर ‘समझदारी से निपटा जाए’। साप्ताहिक ने इस मुद्दे पर “अनावश्यक बहस और भ्रामक प्रचार” से बचने की चेतावनी दी है।
5 GSLV मिशन के साथ 100वीं लॉन्चिंग की तैयारी में ISRO, अंतरिक्ष में फिर इतिहास रचेगा भारत।
6 मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के माफी मांगने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साझा। पार्टी ने पूछा कि पीएम मोदी पूरे देश और दुनिया की यात्रा करते रहते हैं, लेकिन वहां मणिपुर जाकर माफी क्यों नहीं मांग सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी… सरकार ने कहा था कि ट्रस्ट बनाया जाएगा।
8 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था’, राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर BJP के सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस,डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली में आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, जिससे पर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए थे।
9 एक शर्त पर अनशन खत्म करेंगे डल्लेवाल: चार जनवरी को महापंचायत, लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता।
10 डॉ. स्वयमान सिंह ने कहा कि इसे देखते हुए उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि समय बर्बाद न करते हुए किसानों की मांगों पर जल्द गौर किया जाए। खराब सेहत के बावजूद डल्लेवाल ने वीडियो जारी करके किसानों को ज्यादा से ज्यादा गिनती में चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।
11 सुवेंदु बोले-BJP सत्ता में आई तो ममता जेल में होंगी, कहा- CM ने संदेशखली की महिलाओं पर झूठे केस कराए; जनता और भाजपा इसे नहीं भूलेगी।
12 यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज से नई समय सारिणी से चलेंगी ट्रेन, कई के बदले नंबर; ठहराव में भी बदलाव।
13 कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज, कश्मीर-हिमाचल में सर्दी का सितम जारी; यूपी-बिहार में चलेगी शीतलहर, अभी और लुढ़क सकता है पारा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 ताइवान को चीन के साथ मिलाने से कोई नहीं रोक सकता’, नए साल की शुरुआत पहले जिनपिंग ने दिखाए तेवर।
15 RSS मुखपत्र में लिखा-स्वार्थ के लिए मंदिर का प्रचार गलत:इसे राजनीति का हथियार न बनाएं; भागवत ने कहा था- मंदिर-मस्जिद विवाद सही नहीं।
16 लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या:बेटे ने मां और 4 बहनों को मार डाला; आगरा से आया था परिवार।
17 मणिपुर के इंफाल जिले में गोलीबारी, बम भी फेंके गए।
18 डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर डाउन हो रहा:4 जनवरी को महापंचायत बुलाई, किसानों के नाम संदेश जारी करेंगे, मरणव्रत का आज 37वां दिन।
19 बोरवेल में 10 दिन से फंसी चेतना किस हाल में?:पहले देशी जुगाड़ में उलझे, फिर मशीनों से खुदाई में फेल; अब लोकेशन मिलने का दावा।
20 नए साल के जश्न की PHOTOS:हिमाचल में DJ पर थिरके टूरिस्ट, हरियाणा में कीर्तन: गोल्डन टेंपल में 3 घंटे में 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे। लंगर हॉल के पीछे के कमरे भी खोलने पड़े।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 वॉट्सएप पुराने फोन पर नहीं चलेगा:कार-बाइक महंगी, UPI से भेजें दोगुना पैसा, सस्ते लोन की उम्मीद; 2025 के 25 बड़े बदलाव।
22 बांग्लादेशी घुसपैठिया बन गई भारत में ग्राम प्रधान? कौन हैं TMC नेता लवली खातून।
23 बांग्लादेशी वकील से मिले TMC नेता, हिंदू पुजारी चिन्मय दास का लड़ रहे हैं केस।
24 वर्ष 2025 के पहले दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड, UP समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट।
25 पुजारा को BGT में चाहते थे गौतम गंभीर, लेकिन सिलेक्टर्स ने नहीं दिया साथ।
26 सात अक्टूबर के हमले का चुन-चुन कर बदला ले रहा इजरायल; हमास के एक और लीडर को उड़ाया।
27 साधारण नहीं ममता की कहानी, ADR रिपोर्ट के बाद बोली TMC; बताई थी सबसे कम संपत्ति।

28 एक व्यक्ति ने 9 साल तक सोना समझकर रखा पत्थर, निकला करोड़ों का उल्कापिंड।
29 अमिताभ-शाहरुख़ को खुद के शो में नहीं मिली एंट्री, पहचान बताने में छूटे पसीने।
30 नए साल के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
31 अलविदा ‘यूसुफ बिल्डिंग’: पटना के डाक बंगला इलाके की अंतिम धरोहर इमारत इतिहास के पन्नों में समाई।
32 अखिलेश यादव का आरोप, “भाजपा सरकार ने जानबूझकर करायी संभल की घटना।
33 नए साल की पहली सुबह दिल्ली में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।
34 आप अगर अच्छा क्रिकेट खेलेंगे तो ‘पीआर’ आवश्यकता नहीं है: एमएस धोनी।

35 महाकुम्भ: अखाड़ों और कल्पवासियों को सस्ती दर पर मिलेगा राशन।
36 उत्तराखंड 2024: सीएम धामी के ऐतिहासिक फैसले, यूसीसी बिल की मंजूरी बनी चर्चा का विषय।
37 सरपंच हत्या मामले पर फडणवीस ने कहा- ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
38 नेपाल-बांग्लादेश भेजे गए 2000 से ज्यादा मोबाइल, दिल्ली-एनसीआर में हुए थे स्नैच, पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश।
39 मुंबई में समंदर के ऊपर तक धुंध, गर्म पानी की तलाश में दूर गईं मछलियां, बढ़ी कीमतें।
40 जहां हाथ डाला, वहीं करोड़ों कैश और सोना, सौरभ शर्मा के ठिकानों से जांच एजेंसियों को क्या-क्या मिला।
41 जानलेवा गर्मी और मॉनसून, फिर दिसंबर की रेकॉर्ड तोड़ बारिश… मौसम के लिहाज से 2024 ने दी कई सीख।
42 पंजाब: सुखबीर बादल की हत्या की कोशिश करने वाले शख्स पर एसजीपीजी ने दिखाया नरम रुख, बदला ये फैसला।
43 दुनियाभर में नववर्ष के जश्न के बीच कलयुगी बेटे ने अपने हाथों से उजाड़ दी अपनी दुनिया, मां और 4 बहनों का कत्ल
==============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *