61 कैवेलरी टीम ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप एंड्योरेंस

61 कैवेलरी टीम ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप एंड्योरेंस
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 60 किलोमीटर में स्वर्ण पदक

जयपुर , 4 मार्च। 61 कैवेलरी घुड़सवारों ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप – एंड्योरेंस 60 किलोमीटर 02 से 04 मार्च 2024 तक सागर घुड़सवारी एवं खेल अकादमी, जयपुर में आयोजित स्पर्धा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह चैम्पियनशिप एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें 61 कैवेलरी घुड़सवारों ने टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में भी जीत दर्ज करने के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अग्निवीर सोहेल अली ने असाधारण कौशल, उत्साह और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए एंड्योरेंस चैंपियनशिप (60 किलोमीटर) के सीनियर वर्ग में व्यक्तिगत रजत पदक जीता। जबकि 61 कैवलरी टीम ने प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप – एंड्योरेंस 60 किलोमीटर की टीम स्पर्धा में चैंपियन घोषित हुए। यह शानदार जीत कैवेलरी टीम की सामूहिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

टीम का नेतृत्व नायब रिसालदार सचिन टिटमे ने किया, जिसमें एसडब्लूआर अबरार खान, अग्निवीर जसवन्त सिंह, अग्निवीर कपिल भामरे और अग्निवीर हिमांशु राणा ने कुशल सहायता प्रदान की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *