ऑरल, हैड एंड नेक कैंसर अवयेरनेस वीक के तहत लगाए शिविर में 90 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

ऑरल, हैड एंड नेक कैंसर अवयेरनेस वीक के तहत लगाए शिविर में 90 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 अप्रेल। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र पीबीएम में प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. एच.एस. कुमार तथा रेडियोथैरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीति शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 17 अप्रेल से ऑरल हैड एंड नेक कैंसर अवेयरनेस वीक शुरू किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके तहत कैंसर अस्पातल में कैंसर जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें 90 से अधिक मरीजों ने अपनी स्क्रीनिंग करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। सर्जीकल ऑन्कॉलोजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता की टीम द्वारा आए हूए मरीजों की स्वास्थ्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई साथ ही मरीजों को ऑरल, हैड एंड नेक कैंसर से जुडे लिटरेचर वितरित किये गये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर डॉ.एचएस कुमार ने बताया कि यह आयोजन हेड एंड नेड कैंसर एलायंस चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना यू.एस. के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया, इस आयोजन को ऑरल हैड एंड नेक कैंसर एलायंस ने अपनी साईट पर रजिस्टर किया।

डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि मरीजो की जानकारी को स्क्रीनिंग फॉर्म में भरा गया एवम इस रोग के लक्षण, बचाव व स्वयं जांच के तरीको के बारे में मरीन एवं उनके परिजनो को पैम्फलेट देकर समझाया गया। स्क्रीनिंग के दौरान ज्यादातर मरीजो के मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा, मुंह का कम खुलना आवाज में बदलाव, खाना निगलने में दिक्कत के लक्षण पाये गये। कुछ मरीजो में, गर्दन में गांठ, जबड़े की सूजन, दांतो का गिरना के लक्षण पाये गये। ज्यादातर मरीजो मे धुम्रपान, तंबाकु, गुटखे का सेवन पाया गया।

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि कैंसर रोग से बचाव के लिए तंबाकु, शराब का सेवन बंद करना चाहिए तथा स्वयं मासिक जांच करवानी चाहिए। डॉ नीति शर्मा ने बताया कि ओरल हैड ऐंड ने कैंसर का जल्दी पता चलने पर जीवित रहने की दर 80 प्रतिशत से अधिक होती है। इसिलिए स्क्रीनिंग एवम अवेयरनेस बहुत जरूनी है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *