घर में रखे तीन लाख रुपए ले गया चोर

लूणकरनसर के खियेरां गांव में चोर नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

लूणकरनसर के खियेरां गांव में चोर नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 12 मई। लूणकरनसर के खियेरां गांव में चोर एक घर से तीन लाख रुपए के साथ सोने चांदी के जेवरात ले गया। चोरी के बाद थाने में मामला दर्ज हुआ लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने आला अधिकारियों तक गुहार लगाई है।

pop ronak

खियेरां गांव के लालाराम रैगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर में अज्ञात लोगों ने घुसकर चोरी की है। घर की अलमारी रखे करीब तीन लाख रुपए चोर ले गए। इसके अलावा दो सौ ग्राम सोने के आभूषण भी ले गए। करीब ढाई किलो चांदी के बर्तन और जेवर भी वहीं रखे हुए थे। चोर सारा सामान लेकर गया।

घटना 11 मई की रात बारह बजे से 12 मई की सुबह छह बजे के बीच हुई है। रविवार सुबह जब वो उठा तो घर के दरवाजे खुले थे और अंदर अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। परिवार के लोगों ने नगद और आभूषण संभाला तो सब कुछ गायब था। चोर ने घर का सामान बिखेर दिया। तसल्ली से नगद और सोने-चांदी के जेवरात एकत्र करके भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। घर के आसपास पैरों के निशान से भी पता लगाया जा रहा है कि चोर किस दिशा में गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *