राजस्थान में बीकानेर पहला शहर जहां पिंक बस महिला शौचालय की सुविधा होगी

अगस्त में मिलेगी महिलाओं को पिंक बस शौचालय की सुविधा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

अगस्त में मिलेगी महिलाओं को पिंक बस शौचालय की सुविधा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 14 जून। बाजारों , कटलों तथा मार्केटों में शौचलयों की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को और विशेष तौर पर महिलाओं को बहुत असुविधा होती है। अब इस असुविधा से निजात दिलाने का बीड़ा महिला महापौर ने उठाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मोबाइल शौचालय ( पिंक बस शौचालय) की व्यवस्था की है। उनके अनुसार पिंक बस शौचालय में महिलाओं के लिए सैनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, बच्चों के डायपर चेंज और छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए स्थान की सुविधा भी रहेगी।

pop ronak

शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के लिए हो रही शौचालय की असुविधा अब समाप्त होगी। शहर में चार स्थानों पर अब पिंक बस महिला शौचालय की सुविधा होगी। इस सुविधा के अगस्त से प्रारंभ होने की संभावना है। नगर निगम ने पिंक बस शौचालय की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर दे दिया है। करीब दो माह में ये बसें निगम को प्राप्त हो जाएंगी। करीब 80 लाख रुपए की लागत से ये चार पिंक बसें तैयार होंगी। इन पिंक बसों को एक स्थान पर खड़ा करने के साथ लाने -ले जाने की भी सुविधा रहेगी।

यह रहेगी सुविधा
पिंक बस शौचालय में महिलाओं के लिए सैनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, बच्चों के डायपर चेंज और छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए स्थान की सुविधा भी रहेगी। पानी के लिए एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी, दो वेस्टर्न व दो इंडियन टॉयलेट, ड्रेसिंग रूम, एग्जास्ट पंखा, डस्टबिन, काच, वाश बेसिन,अटैंडेंट स्टाफ के लिए बैठने इत्यादि की सुविधा रहेगी। महिला कर्मचारी पिंक बस शौचालय की सुविधाओं की देख रेख करेंगे। स्लज वाटर के लिए भी टैंक रहेगा। बस के ऊपर विज्ञापन प्रदर्शन की भी सुविधा रहेगी। बसों का रंग पिंक रहेगा।

इन स्थानों पर रहेगी तैनात

महापौर के अनुसार प्रारंभिक रूप से शहर में चार स्थान तय किए गए हैं, जहां ये पिंक बसें खड़ी की जाएंगी। इनमें तोलियासर भैरव गली बाजार के पास, केईएम रोड, स्टेशन रोड व म्यूजियम भ्रमण पथ है। पिंक बस की ओर आवश्यकता महसूस होने पर और बसें भी खरीदी जा सकती है।

बीकानेर पहला शहर

प्रदेश में बीकानेर पहला ऐसा शहर होगा जहां पिंक बस महिला शौचालय की सुविधा होगी। महापौर के अनुसार देश में दो या तीन ही ऐसे शहर है, जहां महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा है। वर्क ऑर्डर के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह अथवा दूसरे सप्ताह तक ये बसे निगम को प्राप्त हो जाएगी।
20 लाख 81 हजार रुपए में तैयार होगी एक बस
नगर निगम की ओर से चार मिनी पिंक बस टाइप मोबाइल टॉयलेट का टेंडर करने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। लेटर ऑफ अवार्ड के अनुसार प्रत्येक बस की सप्लाई पर निगम की लागत 20 लाख 81 हजार रुपए आएगी। चारों बसों की खरीद पर निगम करीब 84 लाख रुपए खर्च करेगा।
जल्द मिलेगी सुविधा
सुशीला कंवर राजपुरोहित, महापौर, नगर निगम, बीकानेर ने बताया कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला शौचालय उपलब्ध हो इसके लिए सतत प्रयास किए गए। निगम की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

संभावना है अगस्त तक चारो पिंक बस मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध हो जाएंगे। ये चार स्थानों पर खड़ी की जाएगी। प्रारंभिक रूप से स्थान भी तय किए गए है। जरुरत पड़ने पर ओर बसे भी खरीद की जाएगी। बीकानेर प्रदेश का पहला शहर होगा, जहां पिंक बस महिला शौचालय की सुविधा होगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *