बाल नाटक मोबाईल का चक्रव्हयू का मंचन

बाल नाटक मोबाईल का चक्रव्हयू का मंचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 19 जून। अजित फाउण्डेशन सभागार में बच्चों द्वारा बाल नाटक ‘‘मोबाईल का चक्रव्हयू’’ का मंचन हुआ। नाटक में बताया गया कि किस प्रकार वर्तमान समय में बच्चे मोबाईल से ग्रसित हो रहे तथा बच्चों को मोबाईल से किस प्रकार दूर किया जा सकता है। नाटक में मोबाईल के बिना बच्चे न तो खाना खाते है, न सोते है और न ही कोई दूसरा काम करते है, उसके बारे में हास्य व्यंग्य प्रस्तुति दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वर्तमान समय में प्रत्येक परिवार में बच्चों के लिए मुख्य समस्या के रूप में मोबाईल सामने आ रहा है। जिससे बच्चे अपनी आंखें तो खराब कर ही रहे है दूसरी तरफ उनका मौलिक खेलकूद भी समाप्त होता नजर आ रहा है। इस समस्या को बाल नाटक मोबाईल का चक्रव्हयू में बच्चों ने बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

pop ronak

नाटक के अंत में बच्चों को मोबाईल से किस प्रकार दूर रखा जा सकता है उसके समाधान बताते हुए संदेश दिया कि बच्चों को अजित फाउण्डेशन जैसे पुस्तकालय में जाने हेतु प्रेरित करें, बच्चों को अभिभावक समय देवें उनको खेल के मैदानों में ले जावे। बच्चों के साथ रचनात्मक गतिविधियां करें, इससे बच्चे मोबाईल से दूर होंगे।
इस बाल नाटक में मोबाईल की भूमिका मंयक व्यास, यूटयूब अवनि श्रीमाली, फेसबुक हर्षिता ओझा, व्हाटसअप हिमानी शर्मा, गेम्स मौली अग्रवाल बने। वहीं छोटे बच्चे की भूमिका में रीता जोशी, दीदी का पात्र मानसी पुरोहित एवं नेरेटिव की भूमिका रूपश्री श्रीमाली ने बखूबी निभाई। नाटक संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली द्वारा लिखा गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *