शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में कुंभ व दीप स्थापना स्थापना गुरुवार को

शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में कुंभ व दीप स्थापना स्थापना गुरुवार को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 जून। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्य पीयूष सागर सूरीश्वरजी व साध्वीवृंद के सान्निध्य में शिवबाड़ी के श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तीर्थ में 27 जून से एक जुलाई तक होने वाले अंजनशलाका व प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार को सुबह सात बजे से विभिन्न मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गुरुवार को ढढ्ढा चौक के पांडाल में प्रवचन नहीं होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि बीकानेर मूल के मुनि सम्यक रत्न सागर आदि ठाणा व साध्वीवृंद के नेतृत्व में मंगल कुंभ व दीप स्थापना, वेदिका पूजन, ज्वारा रोपण आदि अनुष्ठान होंगे। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ, श्री सुगनजी महाराज उपासरा ट्रस्ट, श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर जीर्णोंद्धार समिति, श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिष्ठा समिति बीकानेर व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान मेंं होने वाले पांच दिवसीय धार्मिक समारोह की तैयारियां परवान पर है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नाहटा ने बताया जिनेश्वर युवक परिषद के संरक्षक पवन पारख, अध्यक्ष संदीप मुसरफ, मंत्री मनीष नाहटा, मंदिर जीर्णोंद्धार समिति सदस्य हेमंत खजांची व आयोजन से जुड़ी विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।

प्रधानम् सर्व धर्माणां जैनम् जयतु शासनम् -आचार्यश्री

ढढ्ढों के चौक परिसर में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्य पीयूष सागर सूरीश्वरजी ने धर्मचर्चा में कहा कि भगवान महावीर व उनकी वाणी, उपदेश-संदेश महा मंगलकारी, उपकारी तथा जीव मात्र के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि मंगलम भगवान वीरो, मंगलम् गौतम प्रभु, मंगलम् कुंदकुदाद्यो, जैन धर्मोंस्तु मंगलम्। सर्व मंगल मांगल्यम्, सर्व कल्याण कारकम प्रधानम् सर्व धर्माणां जैनम् जयतु शासनम्।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *