सेवा निवृति पर डॉ दिनेश शर्मा को भावभीनी विदाई

सेवा निवृति पर डॉ दिनेश शर्मा को भावभीनी विदाई
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 29 जून। गंगाशहर के राजकीय सेटेलाईट अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डाॅ. दिनेश शर्मा को आज सेवानिवृति के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने बताया कि डाॅ. शर्मा अपनी 34 वर्ष चिकित्सा की राजकीय सेवाओं में पिछले 2 वर्षों से गंगाशहर अस्पताल में सेवाऐं प्रदान कर रहें हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डाॅ.बाल्मिकी ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. वी.के.गांधी ने डाॅ. शर्मा को साफा पहना कर व डाॅ. संजीव सहगल, डाॅ. अनिल मोहता एवं रेखा मोहता ने शाॅल ओढ़ा कर, डाॅ. चन्द्रप्रभा ने नारियल भेंट कर डाॅ. शर्मा का स्वागत किया। सुश्री गीतांजली राजपुरोहित ने डाॅ. दिनेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डाॅ. दीपिका शर्मा का तिलक लगाकर सम्मान किया। इस अवसर पर डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने डाॅ. शर्मा के सम्मान में प्रदत्त किये जाने वाले अभिनन्दन पत्र का पठन किया। अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों व समस्त स्टाफ ने डाॅ. शर्मा को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।

pop ronak

डाॅ. रविन्द्र पंवार, डाॅ. विजयपाल सुनिया, डाॅ. जयसिंह राठोड़़, डाॅ. अभिषेक व्यास, डाॅ. असलम, डाॅ. विजय कच्छावा, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी, अनिल यादव, अमित सारस्वत, परमेष्वर सियाग, सुशील, मनोज प्रजापत, विनोद सोनगरा, विकास, मनोज पन्नू, घनश्याम , संजू आदि अस्पताल के समस्त स्टाफ ने डाॅ. शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर डाॅ. रेखा मोहता, डाॅ. खुशबू जोशी , कल्पना यादव, सरला, सुनीता आदि ने डाॅ. दीपिका शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अस्पताल में सहयोगी संस्था गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़, महेन्द्र चोपड़ा एवं बच्छराज रांका ने माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डाॅ. शर्मा का अभिनन्दन किया।

समारोह में डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ. दिनेश शर्मा कुशल नेत्र चिकित्सक के साथ ही कवि, संगीतकार व नाटककार भी है। इनकी 2 काव्य रचनाओं का प्रकाशन भी हुआ है। स्वागत के क्रम में डाॅ. शर्मा की बहन उमा शर्मा, भाई राजेश व राकेश शर्मा व डाॅ. शर्मा के ससुराल पक्ष आदि परिजनों ने भी डाॅ. शर्मा का माल्यार्पण व शाॅल ओढ़ा कर सम्मान किया। डाॅ. शर्मा की भाभी संतोष शर्मा ने कहा कि चिकित्सा के साथ ही अन्य विधाओं व पारिवारिक जीवन में भी डाॅ. शर्मा का व्यक्त्त्वि बहुत संजीदा व मिलनसार रहा है।

डाॅ. दिनेश शर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने सेवाकाल में विभिन्न जगहों पर अपनी चिकित्सकीय कार्य किया है, मगर गंगाशहर अस्पताल में जो कार्य करने की सुविधाएं, वातावरण व सामंजस्य मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने गंगाशहर अस्पताल के बारे में उपनिषद् की उक्ति शैले शैले न माणिक्यं.. का उल्लेख करते हुए कहा कि अधीक्षक डाॅ. बाल्मिकी व अन्य सहयोगी चिकित्सक गणों से मुझे बहुत अनुभव व सहयोग प्राप्त हुआ है।

सेवानिवृति समारोह में डाॅ. रविन्द्र ने चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना, डाॅ. प्रवीण ने अभी अलविदा ना कहो दोस्तों.. ना जाने कहां फिर मुलाकात हो, डाॅ. मुकेश बाल्मिकी ने मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है, जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है.. आदि मधुर संगीत सुना कर सबको भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संचालक ने कहा कि डाॅ. दिनेश शर्मा ने नेत्र चिकित्सक के रूप में मानवता की बेसकीमती सेवा की है। उन्होंने कहा कि दृष्टि ही दुनिया की सब वस्तुओं का ज्ञान कराने व उनके सुखानुभूति में सबसे अहम् रहती है, अन्यथा व्यक्ति के लिए सब कुछ अंधेर है। सभी सुधिजनो ने डाॅ. शर्मा का अभिनन्दन करते हुए उनके सुखी, सुदीर्घ व कल्याणकारी जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *