केंसर जाँच शिविर का आयोजन

केंसर जाँच शिविर का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • चेन्नई तेरापंथ महिला मण्डल और गणगौर ने मिल कर किया आयोजना

चेन्नई , 29 जून।( स्वरूप चन्द दांती) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई की आयोजना में गणगौर (राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु) एवं श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से केंसर केयर केम्प का आयोजन शनिवार को तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट, चेन्नई में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केम्प का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र के पश्चात महिला मण्डल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का सांगान हुआ। गणगौर प्रार्थना संगीत का संगान हुआ। अभातेममं कार्यसमिति सदस्या श्रीमती माला कातरेला और श्रीमती दीपा पारख ने अभातेममं के पचास वर्षीय इतिहास के साथ संस्था द्वारा संचालित आध्यात्मिक, सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए महिला स्वास्थ्य जागरूकता के अन्तर्गत इस कार्य के लिए स्थानीय महिला मण्डल, गणगौर और सहयोगी संस्थाओं को साधुवाद सम्प्रेषित किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती लता पारख ने स्वागत, अभिनंदन करते हुए सभी संस्थाओं को धन्यवाद दिया और बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। गणगौर चेयरपर्सन श्रीमती रेखा सिंघी ने गणगौर की ओर से स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। रजत मंत्री हेमंत दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। गणगौर कोर्डिनेटर श्री विनोद ओ जैन ने बताया कि महिला बेटी, पत्नी, माँ होते हुए परिवार के लिए ही ज्यादा ध्यान देती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पाती।

महिला शक्ति की मातृत्व भावना का सम्मान करते हुए कहा कि गणगौर उन मातृत्व शक्ति की सेवा के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन करता आ रहा है और यह इस वर्ष का चौथा शिविर है। मंच संचालन श्रीमती डाँ संतोष नाहर, श्रीमती वनीता गेलडा और श्रीमती रक्षा आच्छा ने किया। आभार ज्ञापन श्रीमती नम्रता सेठीया ने दिया। तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा रजत और गणगौर टीम का एवं गणगौर टीम ने अभातेममं, स्थानीय महिला मण्डल का अभिनन्दन किया।

मेडिकल केम्प में वी एस हॉस्पिटल एवं एंडरसन की टीम व जैन मेडिकल के डाक्टर द्वारा जाँच की गई। इस आयोजन में महिला मण्डल की संयोजिका श्रीमती संतोष नाहर, वनीता गेलड़ा, नम्रता सेठिया, रक्षा आच्छा के साथ पूरी टीम का श्रम नियोजन रहा। केम्प में 51 बहनों ने जाँच करवाई। स्थान उपलब्ध करवाने के लिए साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *