सड़क दुर्घटना में अशोक व सुमन की दर्दनाक मौत दो बच्चे बीकानेर पीबीएम में भर्ती

Big accident : कारों की भिड़ंत में डिस्कॉम एईएन व पत्नी की मौत, दो बेटियां घायल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

Big accident : कारों की भिड़ंत में डिस्कॉम एईएन व पत्नी की मौत, दो बेटियां घायल

बीकानेर , 30 जून। नागौर के बाराणी गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अशोक शर्मा और उनकी पत्नी की इलाज के दौरान बीकानेर में मौत हो गई। दोनों का शव जोधपुर पहुंच रहा है। शर्मा की बेटियों का इलाज भी बीकानेर में ही चल रहा है।

नागौर से अपने परिवार के साथ शर्मा शनिवार को बीकानेर आ रहे थे। बाराणी गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें चार जने घायल हो गए। सहायक अभियंता अशोक और उनकी पत्नी सुमन आगे बैठे थे। उन्हें गंभीर चोट आने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में नागौर में भर्ती बेटी मिनल (23) और मानसी (18) को भी बाद में बीकानेर रैफर कर दिया गया। बेटियों का इलाज अभी भी बीकानेर में चल रहा है, जबकि पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अशोक की पुत्री मीनल (23) व मानसी (18) घायल हैं और इलाज चल रहा है। उधर, जांगलू गांव निवासी सामने वाली कार चालक मनोहरसिंह भी हादसे में गंभीर घायल हो गया। उसका भी इलाज चल रहा है। वह रिश्तेदार की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।

pop ronak

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाडिय़ां भिडऩे से धमाका हुआ तो दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को गाडिय़ों से बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों की मदद से लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को नागौर के जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जेएलएन में प्राथमिक उपचार के बाद 4 घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है।

दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सुमन व अशोक की मौत

नागौर-बीकानेर हाईवे के बाराणी गांव के पास हुए सड़क हादसे में बीकानेर में विद्युत विभाग में कार्यरत अशोक कुमार अपने परिवार के साथ जोधपुर जा रहे थे, तभी बाराणी गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। नागौर की तरफ से आ रही कार का चालक मनोज नागौर से नोखा जा रहा था। मनोज के पैर में भी गंभीर चोट लगी है।

वहीं बीकानेर से नागौर आ रही कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हुए है। जिसमें 2 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं।नागौर से नोखा की और जा रही कार का चालक मनोज भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनोज समेत गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दोनो कारें क्षतिग्रस्त अवस्था में मौके पर खड़ी है।

अशोक शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा (55) जोधपुर में पावटा क्षेत्र में रहने वाले हैं। दोनों के शव यहां से विशेष गाड़ी से रवाना किए गए हैं। शर्मा जोधपुर में हाई टेंशन लाइन की मेंटेनेंस का काम देखते थे। वो सहायक अभियंता एचटीएम सेकंड की पोस्ट पर तैनात थे।

परिवार में मातम
मृतक अशोक जोधपुर डिस्कॉम की हाई टेंशन मैनेजमेंट एचटीएम में सहायक अभियंता थे। बीकानेर में उनका ससुराल है। उनके मासी ससुर का शनिवार को सेवानिवृत्ति कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वो सुबह परिवार सहित घर से निकले थे। हादसे का पता लगते ही परिवार में मातम छा गया। डिस्कॉम व समाज में भी शोक की लहर छा गई। मसूरिया निवासी लक्ष्मण जांगिड भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में बीकानेर जा रहे थे। हादसे के दौरान कुछ दूरी पर होटल में चाय पी रहे थे। एक्सीडेंट का पता लगते ही लक्ष्मण भी मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस में लेटाया। चेहरे खून से सने होने से वो अशोक व परिवार को पहचान नहीं पाए। बीकानेर पहुंचने पर उन्हें पता लगा कि जिन्हें अस्पताल भेजा था, वो रिश्तेदार अशोक व परिवार के लोग थे।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *