एसजेपीएस में डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

एसजेपीएस में डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 1 जुलाई। चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवा क्षेत्र में अनवरत एवं निष्काम भाव से कार्य करने वाले डॉक्टर्स तथा वित्त एवं अर्थव्यवस्था की दुनिया में सीए द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विद्यार्थियों द्वारा जटिल एवं असाध्य रोगों के निदान में किए गए उत्तरोत्तर विकास एवं मूलभूत चिकित्सा सेवाओं तथा देश एवं व्यापार जगत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, वित्तीय मानकों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा विकास के नए अवसर तलाशने के बारे में जानकारी साझा की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर शाला सचिव सीए माणक कोचर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऑडिटिंग, कराधान, लेखा, वित्तीय विश्लेषण, जोखिम प्रबंधन और कॉर्पोरेट कानून जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

शाला की प्रधानाचार्या रुपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी गहन जानकारी तथा आर्थिक एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में व्यवहारिक ज्ञान लेने हेतु प्रेरित करते हुए चिकित्सा सेवा क्षेत्र एवं अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर्स तथा सीए समूह का विशेष आभार जताते हुए स्वस्थ देश एवं व्यापार जगत के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रदान की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *