श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव-आगंतुक विद्याथियों का स्वागत

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव-आगंतुक विद्याथियों का स्वागत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर \ गंगाशहर , 1 जुलाई। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज 1 जुलाई सोमवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया, प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी व सीनियर विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एंव मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने कहा कि हमारा महावि़द्यालय न केवल देश को आदर्श नागरिक प्रदान कर रहा है बल्कि अनेक क्षेत्रों मे राष्ट्र सेवा हेतु श्रेष्ठ प्रतिभाएं समर्पित कर रहा है।

pop ronak

प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मेरा उद्धेश्य विद्यार्थियों के लिए एक मार्ग दर्शक बनना है। जिसके ऊपर वे हर समय भरोसा कर सकें। मै आपकों यह विश्वास दिलाता हूं कि महाविधालय के विकास हेतु विद्यार्थियों एंव अभिभावकों के सुझाव अथवा मार्गदर्शन का सदैव स्वागत करुंगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डाॅ. रफी अहमद, डाॅ. कृष्ण कुमार खत्री, डाॅ. सुशाील कुमार दैया, डाॅ. वन्दना शुक्ला व श्रीमती पिंकी भाटी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राधिका नाहटा ने किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *